फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Teenager went to hide on third floor, died after falling from roof

Gorakhpur News: तीसरी मंजिल पर छिपने गई किशोरी, छत से नीचे गिरी- मौत

Tue, 27 Aug 2024 12:48 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 27 Aug 2024 12:48 PM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, Teenager went to hide on third floor, died after falling from roof
छत से नीचे गिरने से बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला

कस्बे में 10 साल की एक बच्ची की लुकाछिपी खेलते समय छत से गिर गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से घर में मातम छा गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो हनुमत नगर में छपिया के राजन अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराए के घर में रहते हैं। राजन प्राइवेट बस में कंडक्टर का काम करते हैं। सोमवार देर शाम उनकी बेटी सौम्या (10) पड़ोस के बच्चों के साथ लुकाछिपी खेल रही थी।
विज्ञापन


छिपने के प्रयास में वह मकान की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। यह देख आसपास मौजूद लोग सन्न रह गए। उन्होंने आनन फानन में उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सौम्या दो भाइयों की इकलौती बहन थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed