फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Shohada used to threaten to throw acid on a girl, case registered

Gorakhpur News: शोहदे ने छात्रा पर तेजाब फेंकने की दी धमकी, स्कूल आना-जाना कर दिया था मुश्किल, केस दर्ज

Wed, 24 Apr 2024 12:24 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 24 Apr 2024 12:24 PM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, Shohada used to threaten to throw acid on a girl, case registered
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्वर्ण व्यापारी की 14 वर्षीय बेटी पर शोहदे ने तेजाब फेंकने की धमकी दी है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, छेड़खानी व जानमाल की धमकी समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीड़ित किशोरी के दादा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पोती को स्कूल आते-जाते समय आर्यन जायसवाल रास्ते में परेशान करता है। पहले तो वह भय के कारण कुछ नहीं बताई, जिससे युवक का मन बढ़ता गया। मंगलवार की सुबह करीब 6:30 बजे पोती घर से विद्यालय के लिए निकली।
विज्ञापन


रास्ते में आरोपी उसे रोककर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने चेहरे पर तेजाब फेंककर जिंदगी खराब करने की धमकी देते हुए गाड़ी पर बैठाने की कोशिश की। आसपास के लोगों के जुटने पर वह फरार हो गया। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed