{"_id":"65cdf583fb8da51fb50338f6","slug":"in-gorakhpur-rain-pales-in-comparison-to-the-euphoria-of-love-couples-express-their-love-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इश्क के खुमार के आगे फीकी पड़ी बारिश, प्रेमी जोड़ों ने प्यार का इजहार किया- मनाया वेलेंटाइन डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इश्क के खुमार के आगे फीकी पड़ी बारिश, प्रेमी जोड़ों ने प्यार का इजहार किया- मनाया वेलेंटाइन डे
Thu, 15 Feb 2024 04:59 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:59 PM IST
सार
गोरखपुर में प्रेमी जोड़ों की तैयारियों में बारिश भी खलल नहीं डाल सकी। कोशिश तो की, लेकिन इश्क के खुमार के सामने फीकी पड़ गई। वेलेंटाइन डे को धूमधाम से मनाया गया। पार्क, रेस्टोरेंट, चिड़ियाघर आदि पिकनिक स्पॉट पर सुबह से शाम तक दिखती रही भीड़।
विज्ञापन
ओरियन माल में वेलेंटाइन डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास है। प्यार के इस सप्ताह में वैलेंटाइन डे का बहुत महत्व है। बुधवार को सुबह बारिश ने प्रेमी जोड़ों की तैयारियों में खलल डालने की कोशिश की, लेकिन इश्क के खुमार के आगे फीकी पड़ गई।
विज्ञापन
शहर में वेलेंटाइन डे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रेमी जोड़ों के साथ लोगों ने अपनों संग प्यार का इजहार किया। पार्क हो या फिर होटल सभी जगह प्रेमी जोड़े देखने को मिले।
विज्ञापन
बारिश की वजह से सुबह भीड़ कम रही, लेकिन दोपहर बाद नौका विहार, पंत पार्क, व्ही पार्क, चिड़ियाघर आदि पिकनिक स्पॉट पर काफी संख्या में प्रेमी युगल नजर आए। गुलाब के फूल, विभिन्न प्रकार के गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार किया।
विज्ञापन
गुलाब और टेडी बियर की मांग
बुधवार को दोपहर से शहर के सभी पार्क और शॉपिंग मॉल प्रेमी जोड़ों से गुलजार हो गए। युवाओं ने अपने प्रेमी-प्रेमिका को उपहार देकर जिंदगी भर साथ रहने की कसमें खाई। वैलेंटाइन डे पर शहर के सभी रेस्टोरेंट में भी युवाओं की भीड़ लगी रही। वैलेंटाइन डे पर वैसे तो कई तरह के उपहार प्रेमी जोड़ों ने एक-दूसरे को दिए, लेकिन गुलाब और टेडी बियर की मांग काफी ज्यादा रही। इसे देकर प्रेमी जोड़ों ने अपने प्यार का इजहार किया। फूलों के गुलदस्ते, खासकर लाल गुलाब खूब खरीदे गए। युवाओं में चाकलेट का भी खूब क्रेज दिखाई दिया।
इन जगहों पर मनाया वैलेंटाइन डे
वैलेंटाइन डे पर बुधवार को नौका बिहार, चिड़ियाघर, पं. गोविदं बल्लभ पंत पार्क, पं. रामप्रसाद बिस्मिल पार्क, प्रेमचंद पार्क, इंदिरा बाल विहार पार्क, अंबेडकर पार्क आदि जगहों पर प्रेमी जोड़े पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्यार का इजहार किया। इस पर्व को युवाओं ने बड़े ही धूमधाम से मनाया।