{"_id":"683a9caa1ade08f6840d3a6f","slug":"in-gorakhpur-medical-college-a-junior-doctor-slapped-a-patient-s-attendant-uproar-ensued-news-in-hindi-2025-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ऑपरेशन के बाद भी आंखें ठीक नहीं हुईं...रिश्तेदार ने किया निवेदन, जूनियर डॉक्टर ने जड़े थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ऑपरेशन के बाद भी आंखें ठीक नहीं हुईं...रिश्तेदार ने किया निवेदन, जूनियर डॉक्टर ने जड़े थप्पड़
Sat, 31 May 2025 11:37 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 31 May 2025 11:37 AM IST
सार
गोलू ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे डाॅक्टर ने बुलाया था। एक घंटे देर से सुबह 10 बजे नेत्र रोग विभाग के ओपीडी में मरीज को लेकर पहुंचा। एक जूनियर डॉक्टर से जांच कराने के लिए ओपीडी पर्ची जमा कर रहा था। तीन बार निवेदन करने के बाद भी वह बाद में आने के लिए कहकर वापस भेज रहे थे।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद भी 79 वर्षीय बुजुर्ग आंखें ठीक नहीं हुईं तो रिश्तेदार का जूनियर डॉक्टर से निवेदन करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि जूनियर डॉक्टर ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद रिश्तेदार ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को थोड़ी देर के लिए नेत्र विभाग में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पीड़ित रिश्तेदार ने मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी पर तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के छपौली गांव निवासी रामनगीना (79) को लेकर पिपराइच के तुलसीदेई गांव का रिश्तेदार गोलू शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज आए थे।
विज्ञापन
गोलू ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि जीजा रंजीत बाहर कमाते हैं। घर पर उनके पिता रामनगीना अकेले रहते हैं। उनकी आंख से धुंधला दिखाई देता था। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर को दिखाने पर कहा गया था कि ऑपरेशन से परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि डॉक्टर के मुताबिक, 15 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 16 अप्रैल को नेत्र रोग विभाग में ऑपरेशन कर 17 अप्रैल का डिस्चार्ज किया गया। आरोप है कि इसके बाद उनकी आंख से बिल्कुल ही दिखना ही बंद हो गया।
दो दिन बाद फिर डॉक्टर को दिखाने पहुंचे तो बताया गया कि कुछ दिन ऐसी समस्या रहेगी, फिर साफ दिखने लगेगा, यह कहते हुए ड्राॅप देकर भेज दिया गया। इसके बाद कई बार डॉक्टर को दिखाया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही।
वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनकर किया डिलीट
गोलू ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे डाॅक्टर ने बुलाया था। एक घंटे देर से सुबह 10 बजे नेत्र रोग विभाग के ओपीडी में मरीज को लेकर पहुंचा। एक जूनियर डॉक्टर से जांच कराने के लिए ओपीडी पर्ची जमा कर रहा था। तीन बार निवेदन करने के बाद भी वह बाद में आने के लिए कहकर वापस भेज रहे थे।
उससे फिर निवेदन किया कि बहुत दूर से बुजुर्ग मरीज को लेकर आए है, कृपया डाॅक्टर से दिखवा दें। इसपर वह गाली देने लगे, तब नाराज होकर पर्चा फाड़कर वहां से बाहर निकल आया। जैसे ही सीढ़ी के पास पहुंचा तभी पीछे से जूनियर डॉक्टर ने आकर कई थप्पड़ जड़ दिए।
कारण पूछा और वीडियो बनाना शुरू किया तो नाराज होकर उसने मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट कर दिया। लेकिन बाद में वीडियो दोबारा मोबाइल में रिकवर कर लिया। आरोप लगाया कि वहां मौजूद एक और जूनियर डॉक्टर ने कहा-तुम कुछ नहीं कर पाओगे, इसकी पहुंच बहुत ऊपर तक है। इस संबंध में गुलरिहा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।