फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur last night, miscreants who came in two Fortuners opened fire, the youth in the car got injured.

गोली चला फैलाई दहशत: गोरखपुर में दो फॉर्च्यूनर से आए मनबढ़, दूसरे कार सवार पर चलाई गोलियां- घायल

Sat, 11 Jan 2025 10:49 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 11 Jan 2025 10:49 AM IST
सार

गोला के कोड़ारी गांव के रहने वाले अभिषेक उर्फ अप्पू पाठक (34) करीब आठ वर्ष पहले बैंकाक चले गए थे। वहीं पर शादी कर परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि अप्पू बैंकाक में सूद का धंधा भी करते हैं। बड़हलगंज के रहने वाले एक युवक से बैंकाक में ही लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था।

विज्ञापन
In Gorakhpur last night, miscreants who came in two Fortuners opened fire, the youth in the car got injured.
क्षतिग्रस्त कार और घायल अप्पू पाठक - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो तिराहे पर शुक्रवार शाम में दो फॉर्च्यूनर से आए बदमाशों ने कार सवार युवक को गोली मार दी। हाथ, पैर में गोली लगने से युवक घायल हो गया। उसने शोर मचाया तो आरोपी उसके कार की चाबी लेकर भाग गए। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


घायल युवक दो दिन पहले ही बैंकाक से लौटा है। मूलरूप से गोला के कोड़ारी गांव के रहने वाले अभिषेक उर्फ अप्पू पाठक (34) करीब आठ वर्ष पहले बैंकाक चले गए थे। वहीं पर शादी कर परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि अप्पू बैंकाक में सूद का धंधा भी करते हैं। बड़हलगंज के रहने वाले एक युवक से बैंकाक में ही लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी युवक गोरखपुर चला आया और अभिषेक बैंकाक में ही रहने लगे। दो दिन पहले बैंकाक से गोरखपुर आने की जानकारी के बाद आरोपी युवक ने अभिषेक से संपर्क किया और धमकी दी थी। शुक्रवार को अभिषेक अपने गांव दादी से मिलने के लिए गए थे। वापस दोस्त के कार से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़गो तिराहा से पहले दो फॉर्च्यूनर से आए बदमाश रोकने का प्रयास करने लगे। अभिषेक ने गाड़ी भगाई, लेकिन तभी एक फाॅर्च्यूनर ने ओवरटेक कर रोक लिया। अभिषेक के कार रोकते ही पांच से सात की संख्या में युवक उतरे और फिर दरवाजा खोलकर अंदर जाकर एक बदमाश ने गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed