{"_id":"669283032b619351fb0005bb","slug":"in-gorakhpur-flirtatious-lover-broke-marriage-a-girl-by-sending-objectionable-video-to-her-would-be-husband-2024-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आपत्तिजनक वीडियो भेज तुड़वाई शादी,दी धमकी- 'तुम मेरी नहीं हुई तो किसी और का नहीं होने दूंगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आपत्तिजनक वीडियो भेज तुड़वाई शादी,दी धमकी- 'तुम मेरी नहीं हुई तो किसी और का नहीं होने दूंगा'
Sat, 13 Jul 2024 07:07 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:07 PM IST
सार
शाहपुर इलाके की एक युवती की शादी मनचले ने उसके होने वाले पति को आपत्तिजनक वीडियो और फोटो दिखाकर तुड़वा दी। इसके बाद भी युवती को धमकी दे रहा है कि तुम मेरी नहीं हुई तो किसी और का भी नहीं होने दूंगा।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहपुर इलाके की एक युवती की शादी मनचले ने उसके होने वाले पति को आपत्तिजनक वीडियो और फोटो दिखाकर तुड़वा दी। इसके बाद भी युवती को धमकी दे रहा है कि तुम मेरी नहीं हुई तो किसी और का भी नहीं होने दूंगा। एसपी सिटी के आदेश पर शुक्रवार रात शाहपुर पुलिस गुलरिहा इलाके के भटहट स्थित चिलबिलवा निवासी इरशाद खान के खिलाफ केस दर्जकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके की पीड़िता के पिता ने एसपी सिटी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि भटहट के चिलबिलवा निवासी इरशाद खान की उनके मोहल्ले में ननिहाल है।
विज्ञापन
वह कई वर्षों से अपने ननिहाल में ही रहता है। इसी वजह उनके घर भी आता था और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत करता था। इसी दौरान युवती के पिता ने बेटी की शादी अप्रैल में रामगढ़ताल इलाके एक मोहल्ले में तय कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी की जानकारी होते ही इरशाद युवती के होने वाले पति के घर पहुंच गया और एडिट कर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो दिखाकर शादी तुड़वा दी। इसके बाद वह मुंबई फरार हो गया और वहां से फोन कर युवती को धमकी देने लगा।
आरोप है कि 14 जून को युवती बहन के साथ छत पर टहल रही थी। इस दौरान आरोपी जान मारने की नीयत से चाकू लेकर पहुंच गया। युवती ने उसे किसी तरह पकड़ लिया और परिजनों को जानकारी दी। परिजन छत पर पहुंचे तो आरोपी छत से कूदकर फरार हो गया। भागते हुए धमकी दी कि पुलिस को सूचना दी तो बाप-बेटी की हत्या कर दूंगा।