फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Female gym trainer molestation near Ramgarh pond, dragged on the road

Gorakhpur News: नौकायन रिंग रोड पर जिम ट्रेनर से अभद्रता, सड़क पर कुछ दूर तक घसीटा- शोर मचा तो हुए फरार

Thu, 09 Jan 2025 12:34 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 09 Jan 2025 12:34 PM IST
सार

मोहद्दीपुर की रहने वाली सुमन गुप्ता जिम ट्रेनर हैं। मंगलवार सुबह अपने कुत्ते को टहलाने के लिए रिंग रोड पर गईं थीं। आरकेबीके के पास जब वह कुत्ते को टहला रही थीं, तभी स्कूटी पर सवार तीन युवक वहां रुके। पुलिस के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि कुत्ते के भौंकने पर युवकों ने गुस्से में घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Female gym trainer molestation near Ramgarh pond, dragged on the road
छेड़खानी। - फोटो : stock.adobe

विस्तार

नौकायन रिंग रोड पर कुत्ता लेकर टहल रही महिला जिम ट्रेनर पर स्कूटी सवार तीन युवकों ने मंगलवार सुबह हमला कर दिया। युवकों ने पहले अभद्रता की, फिर उनकी जैकेट पकड़कर खींच लिया। इससे वह सड़क पर गिरकर चोटिल हो गईं। इसके बाद आरोपी ने उन्हें घसीटते हुए कुछ दूर तक ले गए। शोर मचाने पर युवक फरार हो गए। कैंट थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


मोहद्दीपुर की रहने वाली सुमन गुप्ता जिम ट्रेनर हैं। मंगलवार सुबह अपने कुत्ते को टहलाने के लिए रिंग रोड पर गईं थीं। आरकेबीके के पास जब वह कुत्ते को टहला रही थीं, तभी स्कूटी पर सवार तीन युवक वहां रुके। पुलिस के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि कुत्ते के भौंकने पर युवकों ने गुस्से में घटना को अंजाम दिया। युवकों ने सुमन के साथ अभद्रता की और उनकी जैकेट पकड़कर उन्हें खींच लिया।
विज्ञापन


अचानक हुए हमले से सुमन सड़क पर गिर गईं। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें कुछ दूर तक घसीटा। सुमन ने शोर मचाया तो आरोपी पैडलेगंज की तरफ फरार हो गए। सुमन ने तुरंत घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपियों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed