{"_id":"6799b72c9baeac3ca608631c","slug":"in-gorakhpur-card-got-stuck-by-atm-when-i-called-helpline-inside-the-bank-i-got-cheated-of-rs-51-thousand-2025-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मांगी मदद और लुट गए: कार्ड फंसा एटीएम में, ‘हेल्पलाइन’ पर की कॉल- जालसाजों ने उड़ाए 51 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगी मदद और लुट गए: कार्ड फंसा एटीएम में, ‘हेल्पलाइन’ पर की कॉल- जालसाजों ने उड़ाए 51 हजार रुपये
Wed, 29 Jan 2025 10:35 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 29 Jan 2025 10:35 AM IST
सार
26 जनवरी की दरोगा दोपहर में जेल बाईपास रोड स्थित एसबीआई की एक एटीएम से रुपये निकालने गए थे। रुपये तो निकल गए, लेकिन उनका डेबिट कार्ड मशीन में फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी नहीं निकला तो केबिन में चस्पा एक कागज पर लिखे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया।
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जीआरपी के दरोगा का कार्ड एटीएम में फंस गया। केबिन में चस्पा कागज पर लिखे हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया तो खाते से छह बार में 51,523 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित दरोगा जितेंद्र यादव की तहरीर पर शाहपुर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के विरनो इलाके के ग्राम मधुबन निवासी जितेन्द्र यादव गोरखपुर जीआरपी में उप निरीक्षक पद पर तैनात हैं। सोमवार को शाहपुर पुलिस को तहरीर दी कि 26 जनवरी की दोपहर में जेल बाईपास रोड स्थित एसबीआई की एक एटीएम से रुपये निकालने गए थे।
विज्ञापन
रुपये तो निकल गए, लेकिन उनका डेबिट कार्ड मशीन में फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी नहीं निकला तो केबिन में चस्पा एक कागज पर लिखे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। उधर से कहा गया कि घर जाइए शाम 5:30 बजे कार्ड निकाल कर आपको बुलाकर दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद वह अपने क्वार्टर पहुंचे गए। शाम के समय अचानक उनके मोबाइल पर कुछ अंतराल पर खाते से पैसे निकलने का मैसेज आने लगा। वे कुछ समझ पाते तब तक छह बार में उनके खाते से 51,523 रुपये निकल चुके थे। इस पर उन्हें जालसाजी का पता चला और उन्होंने तत्काल अपना कार्ड ब्लॉक करा दिया। दरोगा की तहरीर पर पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।