फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, before marriage, the groom demanded a car in dowry, when the dowry was not given, he ran away

UP: वधु पक्ष कर रहा था रस्मो रिवायत की तैयारी...आखिर क्यों शादी से पहले भाग गया दूल्हा ? जानिए फिर क्या हुआ

Sat, 19 Apr 2025 12:27 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 19 Apr 2025 12:27 PM IST
सार

 वधु पक्ष द्वारा मैरेज लॉन की साज सज्जा बारातियों के भोजन जलपान की तथा रस्मों रिवायत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं थीं। दूरी कम होने के कारण लोग बारात देर से पहुंचने का अनुमान लगाते रहे। वहीं, दुल्हे के स्वजन भी अंतिम वक्त तक वधु पक्ष के लोगों से दुल्हे के घर से भाग जाने की हकीकत छिपाने का प्रयास करते रहे।

विज्ञापन
In Gorakhpur, before marriage, the groom demanded a car in dowry, when the dowry was not given, he ran away
शादी होने के पहले ही दुल्हा भाग गया - फोटो : Istock

विस्तार

खजनी इलाके में शुक्रवार को शादी में कार न मिलने पर दुल्हा भाग गया। दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की धारा में सूरज पांडेय और उनके बेटे राजेंद्र पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में बेटी के पिता ने बताया कि शादी से पहले ही 10 लाख नकद समेत लगभग 8 लाख रूपए के गहने, एसी, फ्रिज आदि कीमती घरेलू सामान दुल्हे के घर भेज दिए थे।

विज्ञापन


शनिवार को लड़की पक्ष के 15 की संख्या में खजनी थाने में पहुंचे, ग्रामवासी वधु पक्ष द्वारा उपहार में दिए गए कीमती सामान और शादी की तैयारी में खर्च हुई रकम को वापस लौटाने की मांग करने लगे। मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती का विवाह 18 अप्रैल शुक्रवार को होना तय था।
विज्ञापन


बारात थाने की उनवल चौकी क्षेत्र के नगर पंचायत उनवल से आनी थी। विवाह से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं थीं, किंतु सबेरे अपने घर से गोरखपुर में हेयर सेटिंग कराने के बहाने निकला दुल्हा लौट कर वापस नहीं आया। दुल्हे के पिता और स्वजन उसका इंतजार करते रहे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर वधु पक्ष द्वारा मैरेज लॉन की साज सज्जा बारातियों के भोजन जलपान की तथा रस्मों रिवायत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं थीं। दूरी कम होने के कारण लोग बारात देर से पहुंचने का अनुमान लगाते रहे। वहीं, दुल्हे के स्वजन भी अंतिम वक्त तक वधु पक्ष के लोगों से दुल्हे के घर से भाग जाने की हकीकत छिपाने का प्रयास करते रहे।


करीबी मामला होने के कारण बारात पहुंचने में हो रही देरी से आखिरकार वधु पक्ष को दुल्हे के भाग जाने की जानकारी हो गई।  प्रभारी थानाध्यक्ष सत्यदेव ने बताया कि तहरीर के अनुसार केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के लिए दो आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed