फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Bank manager lost Rs 70 lakh in the pursuit of more profit in less time, case registered

Gorakhpur News: कम समय में ज्यादा मुनाफे के चक्कर में बैंक मैनेजर ने गवाएं 70 लाख रुपये, केस दर्ज

Fri, 02 Feb 2024 12:00 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: रोहित सिंह Updated Fri, 02 Feb 2024 12:00 AM IST
सार

गोरखपुर स्थित पीएनबी के मैनेजर ने 70 लाख रुपये गंवा दिए। काफी दिनों से बैंक मैनेजर शेयर मार्केट में रुपये लगा रहे थे। इसी बीच एक ऑनलाइन ब्रोकर से जान पहचान हुई। उसने विश्वास में लेकर बैंक मैनेजर से 70 लाख रुपये शेयर मार्केट में लगवाए फिर रकम लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Bank manager lost Rs 70 lakh in the pursuit of more profit in less time, case registered
साइबर फ्रॉड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

कम समय में अधिक रुपये कमाने के लालच में पीएनबी के मैनेजर ने 70 लाख रुपये गंवा दिए। काफी दिनों से बैंक मैनेजर शेयर मार्केट में रुपये लगा रहे थे। इसी बीच एक ऑनलाइन ब्रोकर से जान पहचान हुई। उसने विश्वास में लेकर बैंक मैनेजर से 70 लाख रुपये शेयर मार्केट में लगवाए फिर रकम लेकर फरार हो गया। खाते से रुपये कटने का संदेश आने के बाद मैनेजर ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। साइबर एक्सपर्ट मामले की जांच कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, बैंक मैनेजर पिछले कई महीने से शेयर मार्केट में रुपये लगा रहे थे। इसी दौरान ऑनलाइन उनकी मुलाकात एक ब्रोकर से हुई। उसने एक व्हाट्सएप ग्रुप में मैनेजर को भी जोड़ दिया। उसमें पहले से ही कई लोग जुड़े थे, जो रोजाना ही यह बताते थे कि आज उनका रुपया कितना गुना बढ़ गया।
विज्ञापन


ब्रोकर ने मैनेजर को बढ़ाकर रुपये देकर विश्वास जीत लिया। ब्रोकर सबको बताता था कि आज किस कंपनी का शेयर उठाना है, उसी हिसाब से सभी लोग काम करते थे। ग्रुप में जुड़े लोगों के साथ ही बैंक मैनेजर को मुनाफा होता था। इसी बीच ब्रोकर ने मैसेज किया-मेरा एक स्टार्टअप है, उसपर अगर आप लोग पैसा लगाएंगे तो लंबा फायदा सबकी जेब में जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रोकर की बातों में आकर सभी लोगों समेत बैंक मैनेजर ने भी हामी भर दी। फिर ब्रोकर ने सभी का नया अकाउंट खुलवाया। बैंक मैनेजर से वॉलेट में रुपये जमा करवाए। अधिक फायदा होता देख बैंक मैनेजर ने 70 लाख रुपये लगा दिए। इसके बाद ब्रोकर ग्रुप बंद कर फरार हो गया।

शहर के कई व्यापारी भी झांसे में गंवा चुके हैं रुपये
शहर के कई व्यापारी भी शेयर मार्केट में रुपये दोगुना करने के लालच में गाढ़ी कमाई गंवा चुके हैं। अभी जनवरी में ही एक कंपनी ने गोरखपुर और दूसरे शहरों के करीब 80 लोगों का एक ग्रुप बनाया था। उसके जरिए रुपये लगाए जाते थे। सभी लोगों से लाखों रुपये लगवाकर फायदा देने से पहले कंपनी भाग गई। ऑनलाइन कंपनी के बारे में लोग कुछ जान भी नहीं रहे थे। शहर के एक व्यापारी ने इस मामले में पांच लाख की ठगी का केस दर्ज भी कराया है, जिसकी जांच अभी जारी है।

वहीं, साइबर थाने के एसआई उपेंद्र सिंह ने बताया कि शेयर मार्केट में रुपये लगाने के दौरान ही ठगी का मामला सामने आया है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। रुपये वापस कराने का भी प्रयास किया जा रहा है।

इस तरह कर रहे जालसाजी

बैंक का बकाया या लोन किस्त बकाया का लिंक भेजकर
खाते में रुपये आने का लिंक भेजकर
इनाम जीतने का लिंक भेजकर
बिजली कटने की घुड़की देकर भुगतान के नाम पर
ये बरतें सावधानियां
शेयर मार्केट में ब्रोकर की मदद से रुपये न लगाएं
अंजान कॉल, लुभावने ऑफर से बचें
अंजान या लुभावने लिंक पर कभी क्लिक न करें
व्हाट्सएप या मैसेंजर पर आए अंजान नंबरों से मैसेज के लिंक पर क्लिक ना करें
रिश्तेदार या दोस्त बनकर भी जालसाज कॉल करते हैं, परेशानी बताकर रुपये मांगते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed