फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, a youth was threatened with death, locked in a room and beaten, case registered

गोरखपुर में मनबढ़ई: 'घर नहीं गए तो गोली मार देंगे',कमरे में बंद कर युवक को पीटा-छेड़खानी में फंसाने की दी धमकी

Sat, 22 Mar 2025 06:05 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 22 Mar 2025 06:05 PM IST
सार

करीमनगर निवासी सुंद्रम पांडेय ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस केा बताया कि परिचित सार्थक जयसवाल उसका दोस्त आशीष सोनकर, मनिक व एक लड़की हमारे गाड़ी से दिव्यांशु पांडेय के घर जाने को बोलें। धमकी दिए कि नहीं गए तो पिस्टल से गोली मार देंगे।

विज्ञापन
In Gorakhpur, a youth was threatened with death, locked in a room and beaten, case registered
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहपुर इलाके के एक मकान में ले जाकर युवक को कमरे में बंद कर मारने पीटने का मामला सामने आया। आरोप है कि एक युवती संग फोटो लेकर छेड़खानी के झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी गई। हालांकि, पुलिस की जांच में आपसी विवाद में वारदात होना सामने आया है। फिलहाल, युवक की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, करीमनगर निवासी सुंद्रम पांडेय ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस केा बताया कि परिचित सार्थक जयसवाल उसका दोस्त आशीष सोनकर, मनिक व एक लड़की हमारे गाड़ी से दिव्यांशु पांडेय के घर जाने को बोलें। धमकी दिए कि नहीं गए तो पिस्टल से गोली मार देंगे।
विज्ञापन


वहां ले जाकर दिव्यांशु पांडेय समेत सभी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। गाली देते हुए व जान से मारने की भी धमकी दिए। 18 मार्च की रात 09 बजे से करीब 12 बजे तक दिव्याशुं पांडेय के घर ऊपर छत के रुम में बंद कर मारते पीटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पिस्टल सिर पर लगा कर मुझे जान से मारने की धमकी दी गई और साथ ही हमें धमकी दिए कि अगर तुम पुलिस के पास गए तो अन्य लडकियों से फर्जी केस करवाकर उल्टा फंसा दूंगा। इस वजह से पुलिस में नहीं गया, लेकिन बाद में कई बार फोन आने पर वह थाने पहुंच गया।


पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि आपसी रंजिश में मारपीट की घटना हुई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed