फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, a young man drowned a teenager to death and was sent to a juvenile home.

पड़ोसी किसोर ही निकला कातिल!: सीसीटीवी से पुलिस पहुंची आरोपी तक, किशोर को ले जाते का वीडिया वायरल

Wed, 18 Mar 2026 11:47 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 18 Mar 2026 11:47 AM IST
सार

मृतक के पिता अब्दुल ने रोते हुए बताया कि उनका बेटा घर के पास ही रहने वाले किशोर के साथ गया था। आरोपी उनके बेटे को बहला-फुसलाकर तालाब तक ले गया और वहां डुबोकर उसकी हत्या कर दी। पिता के मुताबिक, आरोपी ने उनके बेटे को बेरहमी से मारा और उसके बाद घर आकर आराम से सो गया। पिता अब्दुल ने आरोपी को कठोर सजा की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई और ऐसी वारदात करने की हिम्मत न करे।

विज्ञापन
In Gorakhpur, a young man drowned a teenager to death and was sent to a juvenile home.
मासूम किशोर के जनाजे को ले जाते. सीसीटीवी फुटेज में कैद युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखनाथ थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय मासूम मोमिनुल हक की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हत्या का आरोपी सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस की गिरफ्त में आया। आरोपी को मंगलवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा था। पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद बच्चे को दफना दिया गया। इस घटना के बाद मृतक के घर वालों के साथ आसपास के लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

मृतक के पिता अब्दुल ने रोते हुए बताया कि उनका बेटा घर के पास ही रहने वाले किशोर के साथ गया था। आरोपी उनके बेटे को बहला-फुसलाकर तालाब तक ले गया और वहां डुबोकर उसकी हत्या कर दी। पिता के मुताबिक, आरोपी ने उनके बेटे को बेरहमी से मारा और उसके बाद घर आकर आराम से सो गया।

पिता अब्दुल ने आरोपी को कठोर सजा की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई और ऐसी वारदात करने की हिम्मत न करे। सोमवार को तलाश के दौरान तालाब में बच्चे की लाश मिली। शव मिट्टी में धंसा हुआ था और एक हाथ का मांस गायब था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह घटना के बाद खुले में पड़े रहने के कारण जानवरों द्वारा भी हो सकता है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी किशोर बच्चे के कंधे पर हाथ रखकर उसे अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। पहले तो आरोपी ने बच्चे को साथ ले जाने से इन्कार किया लेकिन जब पुलिस ने फुटेज दिखाया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि पिता की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को हिरासत में लिया गया। आरोपी नाबालिग है और उसकी उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बेटे की याद में रोती रही मां की तबीयत बिगड़ी
मृतक की मां मरियम खातून बेटे की तस्वीर को सीने से लगाकर लगातार रोती रहीं और खाना तक नहीं खाया। परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे सदमे में हैं। छोटे भाई-बहन इमामूल और सोहना इस घटना को समझ नहीं पा रहे हैं। आरोपी का घर मृतक के घर से महज 20 मीटर की दूरी पर है। वारदात सामने आने के बाद आरोपी के परिजन घर में ताला बंद कर भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed