{"_id":"674ab953c20dd2e39003a5c1","slug":"in-gorakhpur-a-woman-was-cheated-by-saying-radhe-radhe-stole-money-and-jewelery-from-her-purse-2024-11-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राधे-राधे... बोल उड़ाया पर्स और गहने, पहले दस रुपये लिए- चेहरे पर छींटा मार की जालसाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राधे-राधे... बोल उड़ाया पर्स और गहने, पहले दस रुपये लिए- चेहरे पर छींटा मार की जालसाजी
Sat, 30 Nov 2024 12:36 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:36 PM IST
सार
पीड़िता ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह गीताप्रेस रोड पर खरीदारी करने के लिए गई थीं। दो युवक मिले। राधे-राधे बोलकर उनसे 10 रुपये मांगे। इसके बाद रुपये वापस करते हुए बोले-मैं रुपये नहीं लूंगा। तुम छोटी बहन हो, मैं मथुरा का रहने वाला हूं। इस बीच उनमें से एक ने महिला के ऊपर पानी छिड़का और बोला कि अपने सब जेवर निकालकर छोटे बैग में रखकर मुझे दे दो। तुम्हारा मंगल होगा।
विज्ञापन
जालसाजी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजघाट इलाके के गीताप्रेस रोड स्थित एक दुकान पर सामान खरीदने गई महिला के गहने जालसाज लेकर फरार हो गए। महिला को साधु के वेष में शख्स ने राधे-राधे बोलकर रोका और पहले दस रुपये लिए। फिर रुपये वापस करने के बाद चेहरे पर पानी का छींटा मारा।
विज्ञापन
इसके बाद महिला ने खुद ही पर्स में अपने गहने रखकर उन्हें सौंप दिए। थोड़ी देर बाद जब महिला को जालसाजी का अहसास हुआ तो उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है।जानकारी के मुताबकि, राजघाट के बसंतपुर मछली गली निवासी श्रीनाथ जायसवाल की पत्नी अनीता जायसवाल ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को वह गीताप्रेस रोड पर खरीदारी करने के लिए गई थीं। माया टाॅकीज के सामने पहुंचीं कि दो युवक मिले। राधे-राधे बोलकर उनसे 10 रुपये मांगे। इसके बाद रुपये वापस करते हुए बोले-मैं रुपये नहीं लूंगा। तुम छोटी बहन हो, मैं मथुरा का रहने वाला हूं।
विज्ञापन
इस बीच उनमें से एक ने महिला के ऊपर पानी छिड़का और बोला कि अपने सब जेवर निकालकर छोटे बैग में रखकर मुझे दे दो। तुम्हारा मंगल होगा। उसकी बातों में महिला ऐसी उलझी कि उसने एक बैग में झुमका, अंगूठी व अन्य जेवर रखकर उसे सौंप दिए।
थोड़ी देर बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।