फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur,2 teachers have been on leave for three years, the last chance to present their side is till 12

Gorakhpur News:तीन साल से अनुपस्थित हैं दो शिक्षिकाएं, अब नौकरी का संकट- 12 अक्तूबर तक का समय

Wed, 02 Oct 2024 04:57 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 02 Oct 2024 04:57 PM IST
सार

कैंपियरगंज ब्लॉक में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकदह में कार्यरत शिक्षिका नीलम वर्मा लगातार तीन वर्षों से अनुपस्थित चल रही हैं। 24 जून को इन्हें नोटिस जारी किया गया था। भरोहियां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय झझवां में कार्यरत प्रतीक्षा ओझा विद्यालय में बिना किसी सूचना के जुलाई 2021 से अनुपस्थित चल रही हैं।

विज्ञापन
In Gorakhpur,2 teachers have been on leave for three years, the last chance to present their side is till 12
शिक्षिका सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग ने लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीएसए ने सोमवार को लगातार तीन वर्षो से अनुपस्थित रहने वाली दो शिक्षिकाओं को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कैंपियरगंज ब्लॉक में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकदह में कार्यरत शिक्षिका नीलम वर्मा लगातार तीन वर्षों से अनुपस्थित चल रही हैं। 24 जून को इन्हें नोटिस जारी किया गया था। भरोहियां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय झझवां में कार्यरत प्रतीक्षा ओझा विद्यालय में बिना किसी सूचना के जुलाई 2021 से अनुपस्थित चल रही हैं।
विज्ञापन


दोनों शिक्षिकाओं को विभाग की ओर से बार- बार अनुपस्थित होने का कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। दोनों में से किसी ने स्पष्टीकरण साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शिक्षिकाओं को 12 अक्तूबर तक अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया गया है। अगर इस तिथि को उपस्थित होकर अपना पक्ष नहीं रखती हैं तो दोनों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed