फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In-charge minister Suresh Kumar Khanna gave instructions to GDA

UP: प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने GDA को दिया निर्देश, हर माह लगेगी स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी

Wed, 08 Feb 2023 12:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Feb 2023 12:39 PM IST
सार

दो दिवसीय दौरे पर आए प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में रात नौ बजे से आयोजित उद्योग बंधु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उद्यमियों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। कहा जीडीए कचहरी क्लब में स्थानीय उत्पादों के लिए दुकानें तैयार करें, जहां हर माह प्रमुख उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
In-charge minister Suresh Kumar Khanna gave instructions to GDA
प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में तैयार होने वाले स्थानीय उत्पादों की हुनर हाट की तर्ज पर कचहरी क्लब में हर प्रदर्शनी लगेगी। इससे स्थानीय उत्पादों को नियमित बाजार मिल सकेगा। साथ ही लोगों को स्थानीय उत्पादों की जानकारी मिल सकेगी। प्रदेश के वित्त, संसदीय कार्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इसे लेकर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर को निर्देश दिया है।

विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर आए प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में रात नौ बजे से आयोजित उद्योग बंधु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उद्यमियों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। कहा जीडीए कचहरी क्लब में स्थानीय उत्पादों के लिए दुकानें तैयार करें, जहां हर माह प्रमुख उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए स्थान उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने मंत्री के समक्ष इंडस्ट्रियल एस्टेट में हथकरघा विभाग की करीब 30 हजार वर्ग फीट जमीन पर रेडीमेड गारमेंट को बढ़ावा देने के लिए गीडा की तर्ज पर फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण कराने की मांग की। मंत्री ने इस पर कहा कि इससे जुड़े लोगों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच प्रदेश सरकार की नई टेक्सटाइल पालिसी पर भी चर्चा हुई। उद्यमियों की ओर से कहा गया कि इसमें ऐसे उद्यमी, जिनकी इकाई में 50 लोगों से कम को रोजगार मिलेगा, उन्हें 15 प्रतिशत छूट का नियम है, जबकि इससे अधिक रोजगार सृजन करने वालों को 35 प्रतिशत। एसके अग्रवाल ने छोटे उद्यमियों के लिए छूट की सीमा 15 से 25 प्रतिशत तक किए जाने की मांग उठाई। मंत्री ने उद्यमियों से प्रत्यावेदन देने को कहा।

मंत्री के सवाल पर उद्यमियों ने जानकारी दी कि उद्योग बंधु की बैठकें समय पर होती हैं। इसके बाद उन्होंने बिजली की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके उद्यमी रमाशंकर शुक्ला, आदित्य जायसवाल, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, गीडा सीईओ पवन अग्रवाल, उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा आदि मौजूद रहे।


 

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला साबित होगा बजट: सुरेश खन्ना

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि अमृत काल का यह बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा। सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी बजट से देश में विकास की गति और तेज होगी।

मंगलवार को एनेक्सी भवन में भारतीय जनता पार्टी जिला एवं महानगर इकाई की ओर से आयोजित अमृत काल बजट संगोष्ठी के बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति ठीक है तो सब ठीक है। सरकार का बजट इस तरह से देखते हैं कि हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत हो। केंद्र सरकार के माध्यम से उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए लगातार  प्रयत्नशील है।

महिलाओं के लिए दो लाख तक जमा करने पर 7.5 पर्सेंट तक का ब्याज महिलाओं के लिए। पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहे हैं। 28 नर्सिंग कॉलेज उत्तर प्रदेश को मिलेंगे। सात लाख तक कोई भी टैक्स नहीं लगेगा। सभी को ध्यान में रखते हुए  बजट बना है। सबका साथ सबका विकास ,सबका विश्वास। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 में 17 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 22 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त मिला है। इससे काफी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। स्वागत भाषण एवं विषय प्रसतावना व आभार जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने किया। संचालन महामंत्री अच्युतानंद शाही ने किया।


 

ऑपरेशन त्रिनेत्र और शिकंजा की मंत्री ने की तारीफ

गोरखपुर जिले के प्रभारी मंत्री ने मंगलवार रात पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में सवाल उठाया तो जनप्रतिनिधियों ने ही बताया कि अब बेहतर हो चुका है। इसके बाद ऑपरेशन त्रिनेत्र और ऑपरेशन शिकंजा के बारे में उन्हें जानकारी दी गई।

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने ऑपरेशन शिकंजा के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। बताया कि इसके तहत अपराधियों को सजा दिलाई जा रही है और 100 से ज्यादा को आजीवन कारावास कराया जा चुका है। इसके अलावा एडीजी के पहल पर चलाए गए ऑपरेशन त्रिनेत्र के बारे में भी मंत्री को बताया।

उन्हें बताया गया कि शहर से लेकर देहात तक सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं और इसकी मदद से बदमाश दबोचे जा रहे हैं। साथ ही गोरखपुर में फरियादियों के लिए लागू की गई नई प्रणाली के बारे में भी मंत्री को बताया गया और उन्होंने इसकी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed