{"_id":"63fc696187261ebbbb09f53a","slug":"in-case-of-death-of-elderly-case-of-murder-registered-against-three-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बुजुर्ग की मौत के मामले में तीन पर हत्या का केस दर्ज, पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बुजुर्ग की मौत के मामले में तीन पर हत्या का केस दर्ज, पुलिस ने की कार्रवाई
Mon, 27 Feb 2023 01:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो चिल्लूपार।
अमर उजाला ब्यूरो चिल्लूपार।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:57 PM IST
सार
सीओ गोला जगत कन्नौजिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में बड़हलगंज क्षेत्र के विमटी दुबे गांव में लालमनि प्रसाद (70) की मौत मामले में अमन दुबे, मयंक दुबे और मुकेश दुबे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी को हत्या, मारपीट और धमकी देने का आरोपी बनाया। आरोप है कि घर के युवक के मजदूरी पर न जाने पर आरोपियों ने पीटकर हत्या की थी।
जानकारी के मुताबिक, गांव के आरोपियों ने मजदूरी करने के लिए आशीष को बुलाया था। आशीष द्वारा मजदूरी करने से मना करने पर आरोपियों ने शुक्रवार की रात नौ बजे उसके घर पर चढ़कर मां व बहन को गाली देने लगे। इस बीच परिवार के बुजुर्ग बाबा लालमनि प्रसाद उन लोगों को गाली देने से मना किए, जिस पर आरोपियों ने पिटाई कर दी और फिर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।