फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Buxipur, Gorakhpur, a trader alleged assault-Municipal corporation enforcement team had gone to take action

Gorakhpur News: अतिक्रमण हटाने गई टीम, व्यापारी का आरोप- 'प्रवर्तन दल ने की मारपीट'; निगम ने भी दी तहरीर

Wed, 04 Jun 2025 11:36 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 04 Jun 2025 11:36 AM IST
सार

व्यापारियों का आरोप है कि प्रवर्तन टीम ने सख्ती की और शेड और पक्के स्लैब को हटाना शुरू कर दिया। दुकानदार ने आरोप लगाया कि निगम की टीम ने उससे धक्का-मुक्की की। इसके बाद दोनों में काफी हाथापाई भी हो गई। आसपास के दुकानदारों से बीच-बचाव कर दुकानदार को वहां से हटाया। वहीं, इसके बाद प्रवर्तन टीम वहां से लौट गई। घटना से स्थानीय व्यापारियों में काफी रोष है।

विज्ञापन
In Buxipur, Gorakhpur, a trader alleged assault-Municipal corporation enforcement team had gone to take action
व्यापारी संग विवाद के साथ समझाते हुए लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बक्शीपुर में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम प्रवर्तन दल और एक दुकानदार में मारपीट हो गई। काफी देर तक सड़क पर हंगामा हुआ। इससे आवागमन भी प्रभावित रहा। इसके बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में तहरीर दी है। घटना से व्यापारियों में काफी नाराजगी है।  अभियान के दौरान टीम ने दो जेनरेटर एक ठेला होर्डिंग बोर्ड को भी जब्त किया।
विज्ञापन

In Buxipur, Gorakhpur, a trader alleged assault-Municipal corporation enforcement team had gone to take action
विवाद के बाद बक्शीपुर में तनाव बढ़ गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही 25,400 का चालान भी काटा। डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम और यातायात पुलिस पुलिस ने मंगलवार को अग्रसेन तिराहे से बक्शीपुर चौराहे तक अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। जुबली तिराहा से थोड़ा आगे एक दुकान के आगे नाले पर पक्का स्लैब ढालने के अलावा दुकान के आगे निकाले गए टिनशेड को अतिक्रमण हटाने वाली टीम ने हटाना शुरू कर दिया। दुकानदार ने इसका विरोध किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

In Buxipur, Gorakhpur, a trader alleged assault-Municipal corporation enforcement team had gone to take action
कार्रवाई करती नगर निगम की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद प्रवर्तन टीम ने सख्ती की और शेड और पक्के स्लैब को हटाना शुरू कर दिया। दुकानदार ने आरोप लगाया कि निगम की टीम ने उससे धक्का-मुक्की की। इसके बाद दोनों में काफी हाथापाई भी हो गई। आसपास के दुकानदारों से बीच-बचाव कर दुकानदार को वहां से हटाया। वहीं, इसके बाद प्रवर्तन टीम वहां से लौट गई। घटना से स्थानीय व्यापारियों में काफी रोष है। चर्चा है कि व्यापारी बुधवार को बाजार बंद कर सकते हैं।
विज्ञापन

In Buxipur, Gorakhpur, a trader alleged assault-Municipal corporation enforcement team had gone to take action
शाम को हंगामे के बाद बक्शीपुर चौकी का व्यापारियों ने घेराव किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापारी वैभव तिवारी ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर प्रवर्तन दल के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि जुर्माना भरने की बात कहने के बाद भी उन्होंने बदसलूकी की। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को नहीं छोड़ा जाएगा। बक्शीपुर में दुकानदार के खिलाफ अतिक्रमण टीम के साथ गाली-गलौज करने के साथ मारपीट की गई है। दुकानदार के खिलाफ संबंधित थाने में तहरीर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed