फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In a minor dispute, miscreants shot a young man in Chauri Chaura, Gorakhpur, his condition is critical

गोरखपुर में मनबढ़ों ने चलाई गोली: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर- विवाद की ये वजह बनी जानलेवा

Mon, 28 Apr 2025 10:34 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 28 Apr 2025 10:34 AM IST
सार

आरोप है इसी दौरान छांगुर यादव, मुन्ना यादव, फाकील खान, आशीष जायसवाल और अन्य अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे और गाली देने लगे। विरोध करने पर मनबढ़ों ने पहले ईंट-पत्थर चलाया, फिर गोली चला दी। गोली आशीष के सीने में बायीं तरफ लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

विज्ञापन
In a minor dispute, miscreants shot a young man in Chauri Chaura, Gorakhpur, his condition is critical
घटनास्थल पर पसरा सन्नाटा, गोली से घायल युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरा गांव में रविवार रात 9:30 बजे पुरानी रंजिश में मारपीट के दौरान दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। इस दौरान मनबढ़ों ने एक युवक को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी चौरीचौरा में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल फिर वहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर शाम चौरा गांव के गौतम ठाकुर को शाम को गांव के ही कुछ मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया था।

In a minor dispute, miscreants shot a young man in Chauri Chaura, Gorakhpur, his condition is critical
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। रात करीब 9:30 बजे गौतम ठाकुर के बड़े भाई आशीष ठाकुर (26) घर के सामने बैठे थे।

आरोप है इसी दौरान छांगुर यादव, मुन्ना यादव, फाकील खान, आशीष जायसवाल और अन्य अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे और गाली देने लगे। विरोध करने पर मनबढ़ों ने पहले ईंट-पत्थर चलाया, फिर गोली चला दी। गोली आशीष के सीने में बायीं तरफ लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर हमलावर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

In a minor dispute, miscreants shot a young man in Chauri Chaura, Gorakhpur, his condition is critical
परिजनों से घटना की जानकारी लेते एसपी नार्थ जीतेंद्र श्रीवास्तव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सीएचसी भिजवाया। वहां से प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर एसपी नार्थ जितेंद्र कुुमार श्रीवास्तव भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

एसपी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed