{"_id":"6198bc881d9b47392c2cc651","slug":"ima-elections-doctors-making-every-effort-to-persuade-on-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए चुनाव: अपनों को मनाने के लिए हर कोशिश में जुटे हैं डॉक्टर, कल होगा चार पदों के लिए मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए चुनाव: अपनों को मनाने के लिए हर कोशिश में जुटे हैं डॉक्टर, कल होगा चार पदों के लिए मतदान
Sat, 20 Nov 2021 02:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:44 PM IST
सार
अध्यक्ष से लेकर उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और आईएमए मीडिया प्रभारी अपनी-अपनी जीत के लिए जी-जान से जुट गए हैं। प्रत्याशी डॉक्टर क्लीनिक बंद करके डॉक्टरों के घरों से लेकर उनके सगे संबंधियों के यहां वोट के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन
IMA
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। अपनों को मानने के लिए डॉक्टर हर तरह की कोशिश कर रहे हैं। क्लीनिक पर कम समय देकर डॉक्टरों के घरों तक पहुंच रहे हैं। सबसे रोचक लड़ाई अध्यक्ष पद के लिए है। चुनाव के लिए अब केवल एक दिन का समय शेष बचा है।
जानकारी के मुताबिक आईएमए का चुनाव 21 नवंबर को होना है। अध्यक्ष से लेकर उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और आईएमए मीडिया प्रभारी अपनी-अपनी जीत के लिए जी-जान से जुट गए हैं। प्रत्याशी डॉक्टर क्लीनिक बंद करके डॉक्टरों के घरों से लेकर उनके सगे संबंधियों के यहां वोट के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं।
अध्यक्ष पद के लिए डॉ. शिवशंकर शाही और डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव के बीच कड़ा मुकाबला होना तय माना जा रहा है। जबकि, उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. गगन गुप्ता और डॉ. तनु वर्मा के बीच मुकाबला हो गया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. अजय शुक्ला और डॉ. मनीष नायक के बीच लड़ाई रोचक हो गई है।
विज्ञापन
मीडिया प्रभारी के लिए डॉ. इमरान अख्तर और डॉ. वीरेंद्र गुप्ता के बीच रोचक मुकाबला तय माना जा रहा है। डॉ. वीरेंद्र गुप्ता आईएमए के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके बाद भी उन्होंने आईएमए के मीडिया प्रभारी के लिए पर्चा भरकर लड़ाई को काफी रोचक बना दिया है। इतना ही नहीं, सभी पद के लिए आईएमए दो गुटों में बंट गया है। अपने-अपने गुटों को जीत दिलाने के लिए डॉक्टर पुराने संबंधों का भी हवाला दे रहे हैं। चुनाव अधिकारी डॉ. एपी गुप्ता ने बताया कि 21 नवंबर को मतपत्र के जरिए आईएमए का चुनाव होगा।