{"_id":"619a30c795337e6a79294a38","slug":"ima-election-result-dr-shivshankar-shahi-became-president-of-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईएमए चुनाव: डॉ. शिवशंकर शाही अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अमित मिश्रा और डॉ. गगन गुप्ता को मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए चुनाव: डॉ. शिवशंकर शाही अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अमित मिश्रा और डॉ. गगन गुप्ता को मिली जीत
Mon, 22 Nov 2021 11:17 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:17 AM IST
सार
डॉ शिव शंकर शाही ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पैथोलॉजिस्ट व वर्तमान अध्यक्ष डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव को 211 मतों से हराया। डॉ. शाही को 388 वोट मिले जबकि डॉ. मंगलेश को 177 वोट से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
आईएम के नव निर्वाचित पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) की जिला कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर डॉक्टरों में जबरदस्त उत्साह रहा। रविवार को सीतापुर आई हॉस्पिटल में हुए मतदान में शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक व वरिष्ठ सर्जन डॉ शिव शंकर शाही को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर डॉ अमित मिश्रा और डॉ गगन गुप्ता जीते हैं।
डॉ शिव शंकर शाही ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पैथोलॉजिस्ट व वर्तमान अध्यक्ष डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव को 211 मतों से हराया। डॉ. शाही को 388 वोट मिले जबकि डॉ. मंगलेश को 177 वोट से संतोष करना पड़ा। अध्यक्ष पद के लिए तीसरे प्रत्याशी डॉ वीरेंद्र गुप्ता को महज दो वोट ही मिले।
मतदान रविवार को सुबह नौ बजे से शुरू हुआ, जो दो बजे तक चलता रहा। चुनाव स्थल पर पूरे समय डाक्टरों की गहमागहमी रही। इसके बाद चार बजे के आसपास चुनाव अधिकारी डॉ एससी वैश्य, डॉ एपी गुप्ता और डॉ स्मिता जायसवाल ने निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। चुनाव कराने में आईएमए के सचिव डॉ वीएन अग्रवाल, डॉ आरपी शुक्ल, डॉ एन त्रिगुण, डॉ प्रतिभा गुप्ता, डॉ बबिता शुक्ला, डॉ डीके भगवानी, डॉ संजय त्रिपाठी, डॉ संजीव सिंह, डॉ अमित सिंह, डॉ एके सिंह, डॉ वीके सिंह का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को डॉक्टरों ने बधाई दी।
विज्ञापन
डॉ. अमित और डॉ. गगन बने उपाध्यक्ष
उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अंश आर्थोपेडिक सेंटर के निदेशक डॉ अमित मिश्रा, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉ गगन गुप्ता और रेलवे अस्पताल की डॉ तनु वर्मा मैदान में थी। इन तीनों प्रत्याशियों में सबसे अधिक वोट डॉ अमित मिश्रा को 365 मिले हैं। जबकि डॉ गगन गुप्ता को 338और डॉ तनु वर्मा को 288 वोट ही मिले। दो उपाध्यक्ष पदों पर डॉ. अमित मिश्र और डॉ. गगन गुप्ता ने जीत दर्ज की।
डॉ अजय शुक्ल बने कोषाध्यक्ष
बांबे हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अजय शुक्ल और डॉ मनीष नायक कोषाध्यक्ष पद के लिए आमने सामने थे। डॉ अजय शुक्ला को 318 वोट मिले। जबकि मनीष नायक को 247 वोट से ही संतोष करना पड़ा। इस तरह 72 वोटों से हराते हुए कोषाध्यक्ष पद पर डॉ अजय शुक्ला ने जीत दर्ज की।

डॉ. इमरान अख्तर मीडिया प्रभारी बने
मीडिया प्रभारी के लिए डॉ. इमरान अख्तर और डॉ वीरेंद्र गुप्ता के बीच मुकाबला रहा। डॉ इमरान अख्तर ने डॉ वीरेंद्र गुप्ता को 116 वोट से हराया। डॉ इमरान को कुल 332 वोट मिले। जबकि डॉ वीरेंद्र गुप्ता को 216 वोट से ही संतोष करना पड़ा। डॉ वीरेंद्र आईएमए अध्यक्ष पद के लिए भी मैदान में थे।
45 पोस्टल वोट पड़े
आईएमए के बाइलाज में बाहर जाने वाले सदस्य डॉक्टर और 65 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके डाक्टरों को पोस्टल बैलेट से भी मतदान की सुविधा दी गई है। इन डॉक्टरों के पास मतपत्र भेजा जाता है। चुनाव के पहले 45 डॉक्टरों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया।
पहली बार रिकॉर्ड मतदान
आईएमए चुनाव के इतिहास में पहली बार 610 डॉक्टरों ने वोट डाले हैं। इससे पूर्व इतनी बड़ी संख्या में कभी भी मतदान नहीं हुआ। बताया जाता है कि गोरखपुर और बस्ती मंडल में भी इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने कभी अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया था।
डॉक्टरों में दिखा जबरदस्त उत्साह
आईएमए के चुनाव में पहली बार डॉक्टरों में इतना उत्साह देखा गया। सुबह आठ बजे ही प्रत्याशी सीतापुर आई हॉस्पिटल पहुंच गए थे। नौ बजे जब मतदान शुरू हुआ तो सभी प्रत्याशी वोट मांगते नजर आए। सुबह के समय डॉक्टरों की जबरदस्त भीड़ भी देखी गई। हर डॉक्टर चुनाव को लेकर उत्साहित था।

प्रोफाइल- डॉ शिवशंकर शाही
एमबीबीएस, (1998) बीआरडी मेडिकल कॉलेज
एमएस, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस, गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल दिल्ली
फेलोशिप, लेप्रोस्कोपी सर्जरी सर गंगा राम हॉस्पिटल नई दिल्ली
सचिव, एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया
निदेशक, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल
पत्नी : डॉ सीमा शाही, स्त्री रोग विशेषज्ञ
प्रोफाइल- प्रो डॉ अमित मिश्रा
एमबीबीएस, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर
एमएस-सफदरगंज, नई दिल्ली
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आर्थोपेडिक्स के प्रोफेसर
डॉयरेक्टर, अंश आर्थोपेडिक सेंटर
पत्नी : डॉ मोनिका मिश्रा
डॉ गगन गुप्ता, उपाध्यक्ष
एमबीबीएस (1998), बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर
शोध सहयोगी यूनिसेफ 2000-2001
2006 से न्यूरोसर्जरी में जूनियर रेजीडेंसी (2006), बीआरडी मेडिकल कॉलेज
दिसंबर 2018 से चिकित्सा अधीक्षक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज
पत्नी : उर्मिला गुप्ता
डॉ अजय कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष
एमबीबीएस (1999) बीआरडी मेडिकल कॉलेज
पीजी इन डिप्लोमा एनेस्थिसिया, मुंबई
निदेशक, बांबे हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर
प्रभारी व हेड आईसीयू, फातिमा हॉस्पिटल
पत्नी : डॉ ममता शुक्ला, एमबीबीएस (डीजीओ) झांसी
डॉ इमरान अख्तर, मीडिया प्रभारी
एमबीबीएस (1998), एमएस आर्थो (2007) एमएलबीएमसी झांसी
पूर्व आर्थोस्कोपी सर्जन, स्पोर्टस इंजरी सेंटर सफदरगंज, नई दिल्ली
पूर्व लेक्चरर बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर
विजिटिंग आर्थोस्कोपी सर्जन, रेलवे हॉस्पिटल गोरखपुर
निदेशक, एम्स आर्थो क्लीनिक बेतियाहाता
पत्नी : शहगुफा अख्तर
यह लोग निर्विरोध चुने गए
संयुक्त सचिव (दो पद): डॉ वाई सिंह, डॉ शांतनु अग्रवाल
सांस्कृतिक सचिव: डॉ अंजू श्रीवास्तव
वैज्ञानिक सचिव: डॉ पीसी शाही
मंद बुद्धि बाल संस्थान अध्यक्ष: डॉ पीएन श्रीवास्तव
मंद बुद्धि बाल संस्थान सचिव: डॉ भारतेंद्र जैन