{"_id":"654873e554e430d6ae087a3c","slug":"ima-created-a-record-dr-smita-became-first-woman-president-2023-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आईएमए ने रचा कीर्तिमान, पहली महिला अध्यक्ष बनीं डॉ. स्मिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आईएमए ने रचा कीर्तिमान, पहली महिला अध्यक्ष बनीं डॉ. स्मिता
Mon, 06 Nov 2023 10:34 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Nov 2023 10:34 AM IST
सार
आईएमए की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. स्मिता जायसवाल ने कहा कि आईएमए केवल डिग्रीधारी डॉक्टरों का संगठन है। बिना डिग्री के उपचार करने वाले या अस्पताल चलाने वालों के प्रति संगठन की कोई सहानुभूति नहीं है। संगठन में किसी प्रकार की गुटबाजी भी नहीं है।
विज्ञापन
आईएमए के अध्यक्ष डॉ.स्मिता जायसवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए दोनों उम्मीदवारों डॉ. नरेंद्र देव और डॉ. स्मिता जायसवाल के बीच कड़ी टक्कर हुई। रविवार को सीतापुर आई हाॅस्पिटल में हुए चुनाव के लिए कुल 494 वोट पड़े। इसमें डाॅ. स्मिता को 260 और प्रतिद्वंद्वी डाॅ. नरेंद्र देव को 228 वोट मिले। इस प्रकार 32 वोट के अंतर से चुनाव जीतकर डॉ. स्मिता आईएमए की पहली महिला अध्यक्ष बन गईं।
विज्ञापन
आईएमए चुनाव के लिए 31 अक्तूबर की रात में निर्णय हुआ। इसके बाद एक व दो नवंबर को नामांकन दाखिल किए गए। अध्यक्ष को छोड़कर अन्य पदों के लिए केवल एक-एक आवेदक होने के चलते उन पदों पर निर्वाचन निर्विरोध हो गया। रविवार की सुबह आठ बजे से सीतापुर आई हॉस्पिटल में मतदान शुरू हुआ। आईएमए के सदस्य व मेयर डाॅ. मंगलेश श्रीवास्तव ने सबसे पहला वोट डाला। इसके बाद प्रत्याशियों व अन्य सदस्यों ने मतदान किया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: लापता बालिका पड़ोसी के घर तड़पती मिली...अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
मतदान दोपहर तीन बजे तक चला। अध्यक्ष पद पर डाॅ. स्मिता जायसवाल व डाॅ. नरेंद्र देव आमने-सामने थे। 735 में से 494 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। चुनाव अधिकारी डॉ. आरपी त्रिपाठी ने बताया कि दो वोट अवैध हो गए। डाॅ. स्मिता जायसवाल को 260 व डाॅ. नरेंद्र देव को 228 मत प्राप्त हुए। अन्य पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध घोषित किए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी डाॅ. आरपी त्रिपाठी, चुनाव अधिकारी डाॅ. आरपी शुक्ला व मीनाक्षी गुप्ता ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की।
उपाध्यक्ष के तीन पदों पर डाॅ. संजीव सिंह, डाॅ. ओंकार राय व डाॅ. संतोष शंकर रे चुने गए। कोषाध्यक्ष के पद पर डाॅ. नीरज श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव के पद पर डाॅ. प्रकाश चंद्र शाही चुने गए हैं। पुस्तकालय मंत्री व मीडिया प्रभारी का कार्य डाॅ. अभिनीत बाजपेई देखेंगे। डाॅ. अजय शुक्ला ऑडिटर का दायित्व संभालेंगे। सचिव के पद पर डा. अमित मिश्रा इस वर्ष भी कार्य करेंगे। संयुक्त सचिव पद पर डाॅ. भारतेंद्र जैन को मनोनीत किया गया है।
इसके अलावा आईएमए की ओर से संचालित मंदबुद्धि बाल संस्थान का अध्यक्ष डाॅ. अंजु जैन व सचिव डाॅ. राकेश कुमार सिंह को चुना गया है। आईएमए के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी डॉ. इमरान अख्तर, डॉ. अमित मिश्रा आदि पदाधिकारियों ने चुनाव अधिकारियों व मतदाताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
बिना डिग्री वालों के साथ खड़ा नहीं होगा आईएमए
आईएमए की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. स्मिता जायसवाल ने कहा कि आईएमए केवल डिग्रीधारी डॉक्टरों का संगठन है। बिना डिग्री के उपचार करने वाले या अस्पताल चलाने वालों के प्रति संगठन की कोई सहानुभूति नहीं है। संगठन में किसी प्रकार की गुटबाजी भी नहीं है। सभी सदस्यों की समस्याओं का निराकरण होगा और वह संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि पहली प्राथमिकता आईएमए को गतिशील करने की है। इसके लिए नियमित बैठकें व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अगर किसी से भी कहीं कोई मनमुटाव है तो उसे भी मिलकर समाप्त किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: नगर निगम कर्मी ने की तलाकशुदा पत्नी की हत्या, बचाव में आईं दो बेटियां गंभीर
अवैध अस्पतालों के सवाल पर अध्यक्ष का कहना है कि आईएमए इस मामले में सीएमओ से कार्रवाई का अनुरोध करेगा। हम स्वयं चाहते हैं कि अवैध अस्पतालों का संचालन बंद हो। लेकिन कार्रवाई का अधिकार प्रशासन के पास है। प्रशासन अवैध अस्पतालों व बिना डिग्री के डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई करे। गोरखपुर में नई-नई बीमारियों के प्रश्न पर अध्यक्ष का कहना था कि डॉक्टरों को अपडेट करने के लिए सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि पहली प्राथमिकता आईएमए को गतिशील करने की है। इसके लिए नियमित बैठकें व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अगर किसी से भी कहीं कोई मनमुटाव है तो उसे भी मिलकर समाप्त किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: नगर निगम कर्मी ने की तलाकशुदा पत्नी की हत्या, बचाव में आईं दो बेटियां गंभीर
अवैध अस्पतालों के सवाल पर अध्यक्ष का कहना है कि आईएमए इस मामले में सीएमओ से कार्रवाई का अनुरोध करेगा। हम स्वयं चाहते हैं कि अवैध अस्पतालों का संचालन बंद हो। लेकिन कार्रवाई का अधिकार प्रशासन के पास है। प्रशासन अवैध अस्पतालों व बिना डिग्री के डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई करे। गोरखपुर में नई-नई बीमारियों के प्रश्न पर अध्यक्ष का कहना था कि डॉक्टरों को अपडेट करने के लिए सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।