फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Illegally zorbing ball in ramgarh tal gorakhpur

युवक की मौत के बाद हरकत आया जीडीए, जॉर्बिंग बॉल का अवैध तरीके से हो रहा था संचालन

Fri, 14 Feb 2020 09:03 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 Feb 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
Illegally zorbing ball in ramgarh tal gorakhpur
रामगढ़ ताल झील। - फोटो : अमर उजाला
रामगढ़ताल के जिस जॉर्बिंग बॉल में अमन राय (20) की बुधवार की शाम मौत हो गई, उसका संचालन ही अवैध तरीके से हो रहा था। टेंडर के बाद जार्बिंग बाल का संचालन कर रही फर्म और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के बीच अनुबंध ही नहीं हुआ था। घटना के बाद जागे जीडीए ने संबंधित फर्म को नोटिस देकर सात दिन के भीतर अनुबंध नहीं कराने पर टेंडर निरस्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


प्राधिकरण ने इस संबंध में इंस्पेक्टर रामगढ़ताल को भी पत्र लिखकर अनुबंध पत्र नहीं दिखाने तक जार्बिंग बॉल के संचालन न होने का आग्रह किया है। उधर, फर्म के मालिक गोविंद गौड़ ने बृहस्पतिवार की सुबह जार्बिंग बॉल का संचालन बंद कर दिया।
विज्ञापन


रामगढ़ताल में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बोटिंग, जार्बिंग बॉल, रेस्त्रां आदि के लिए ई-टेंडर निकाला था। एक्सपर्ट फर्म को ही आवेदन करने को कहा गया था। अलग-अलग खेलों में जनवरी 2020 में एक फर्म ने जार्बिंग बॉल के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाकर एक साल के लिए टेंडर हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्म इस गेम के संचालन के लिए जीडीए को 79 हजार रुपये महीने शुल्क देती है। प्राधिकरण के मुताबिक तमाम शर्तों पर परखने के बाद फर्म को ट्रायल के तौर पर रामगढ़ताल में जॉर्बिंग बॉल उतारने की अनुमति दी गई थी। साथ ही अनुबंध होने पर गेम का पूर्ण रूप से संचालन करने को कहा था। मगर ब्याज की रकम को लेकर महीने भर तक फर्म ने अनुबंध ही नहीं भरा। उधर, प्राधिकरण ने भी इसकी सुधि नहीं ली।


सचिव जीडीए राम सिंह गौतम ने कहा कि टेंडर के जरिए जार्बिंग बॉल गेम का संचालन कर रही फर्म को चुना गया था। फर्म को नोटिस देकर अनुबंध कराने के लिए सात दिन का मौका दिया गया है। तय समय के भीतर अनुबंध नहीं कराने पर टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed