फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Illegal mining stopped at Jaswal-Sisai ghat, and the measurement of legal mining sites has begun.

Gorakhpur News: जसवल-सिसई घाट पर अवैध खनन रुका, शुरू हुई वैध घाटों की पैमाइश

Thu, 25 Dec 2025 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining stopped at Jaswal-Sisai ghat, and the measurement of legal mining sites has begun.
- एसपी नॉर्थ, सीओ कैंपियरगंज और एसडीएम घाट पर पहुंचे, बृहस्पतिवार को पैमाइश पूरी होने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के राप्ती नदी स्थित जसवल-सिसई घाट पर अवैध खनन पर अंकुश लग गया है। वैध अनुमति वाले घाटों की पैमाइश के लिए बुधवार को तहसील स्तर के अधिकारियों, खनन विभाग और पुलिस की टीम का ने जायजा लिया। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद, एसडीएम कैंपियरगंज सिद्धार्थ पाठक और सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह की मौजूदगी में राजस्व टीम ने जसवल और सिसई घाटों की पैमाइश शुरू की, जो देर शाम तक चलती रही। बृहस्पतिवार को वैध घाटों की पैमाइश पूरी होने की उम्मीद है।



बता दें कि, 19 दिसंबर को जसवल और सिसई घाट पर अवैध मिट्टी खनन के दौरान एक युवक को डंपर से ठोकर गई। गुस्साए स्थानीय लोगों ने जसवल चौराहे पर रात में जाम लगाकर खनन कार्य पूरी तरह बंद करने की मांग की। लोगों का आरोप था कि अनुमति वाले घाटों की जगह मनमाने ढंग से अवैध खनन हो रहा है। बिना नंबर प्लेट वाले डंपरों से तेज रफ्तार में मिट्टी ढुलाई किया जा रहा है, जिससे हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन




प्रदर्शन के बाद 20 दिसंबर को जिला खनन अधिकारी के नेतृत्व में तहसील और पुलिस अधिकारियों की टीम ने छापा मारकर 12 डंपर और दो पोकलेन सीज कर दिया था। इसके बाद से क्षेत्र में खनन कार्य रुका है। प्रशासन अब पैमाइश पूरा कर वैध खनन बहाल करने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों। हालांकि, बुधवार को करीब 11 बजे शुरू हुआ पैमाइश कार्य शाम करीब साढ़े चार बजे तक चलता रहा लेकिन पैमाइश पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------



वर्जन

जिन गाटों पर खनन की परमिशन है, उनकी पैमाइश कर चिह्नित किया जा रहा है। उम्मीद है बृहस्पतिवार तक पैमाइश का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - सिद्धार्थ पाठक, एसडीएम, कैंपियरगंज

---------------



खनन की परमिशन जिस गाटा संख्या की होगी, वहीं खनन किया जा सकेगा। इस उद्देश्य से तहसील स्तर के अधिकारियों की ओर से पैमाइश की गई। अगर अवैध खनन किया गया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- ज्ञानेंद्र प्रसाद, एसपी नॉर्थ, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed