{"_id":"6a7a411944c3895abf03e1f6","slug":"illegal-courier-buses-to-be-stopped-and-checked-four-teams-to-be-formed-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1414005-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कूरियर : बसों को रोककर होगी जांच, चार टीमें करेंगी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कूरियर : बसों को रोककर होगी जांच, चार टीमें करेंगी गठित
Tue, 11 Aug 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
परिवहन विभाग सख्त, अवैध कुरियर मिलने पर चालक-परिचालक पर होगी कार्रवाई
- संविदा कर्मी पर निलंबन और सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारी की सेवा होगी समाप्त
गोरखपुर। बसों में बिना अनुमति अवैध तरीके से कुरियर और अन्य सामान ले जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। बस स्टेशन से लेकर विभिन्न रूटों पर बिना रोक-टोक चल रहे कूरियर के कारोबार पर अब निगरानी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए जिले के सभी प्रमुख रूटों पर चार जांच टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें बसों को रोककर कूरियर और सामान की जांच करेंगी। अमर उजाला ने आठ अगस्त को खबर प्रकाशित की तो विभाग ने मामले का संज्ञान लिया।
बसों में बिना अनुमति कूरियर ले जाने से परिवहन विभाग को आर्थिक नुकसान हो रहा है। नियमों के विपरीत बसों का इस्तेमाल सामान की ढुलाई में किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसे रोकने के लिए जांच अभियान चलाया जाएगा। जांच के दौरान बस में अवैध कूरियर मिलने पर संबंधित चालक और परिचालक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। कार्रवाई के दौरान यदि कोई संविदा कर्मी अवैध कूरियर ले जाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यदि सेवा प्रदाता कंपनी का कर्मचारी इस मामले में दोषी पाया जाता है तो उसकी सेवा समाप्त करने के लिए संबंधित कंपनी को पत्र लिखा जाएगा। विभाग की टीमें अलग-अलग रूटों पर बसों की जांच कर अवैध ढुलाई पर रोक लगाएंगी।
बसों में अवैध तरीके से कूरियर ले जाने की अनुमति नहीं है। इसे रोकने के लिए चार जांच टीमें लगाई गई हैं, जो सभी रूटों पर बसों को रोककर जांच करेंगी। जांच में अवैध कूरियर मिलने पर चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। संविदा कर्मी के पकड़े जाने पर उसे निलंबित किया जाएगा, जबकि सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारी के खिलाफ सेवा समाप्ति के लिए संबंधित कंपनी को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
- लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम