फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IGL will provide 30-40 tonnes of oxygen gas daily from Kashipur plant

राहत: काशीपुर प्लांट से प्रदेश को रोजाना 30-40 टन ऑक्सीजन गैस देगा आईजीएल

Wed, 21 Apr 2021 11:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Apr 2021 11:05 AM IST
सार

प्रदेश में ऑक्सीजन गैस की जरूरत को देखते हुए ग्रुप के सीएमडी उमाशंकर भरतिया ने सोमवार को मुख्यमंत्री से बात की थी।

विज्ञापन
IGL will provide 30-40 tonnes of oxygen gas daily from Kashipur plant
oxygen cylinder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण के दौर में इंडिया ग्लाइकॉल्स लिमिटेड (आईजीएल) ने अपने उत्तराखंड स्थित काशीपुर प्लांट से उत्तर प्रदेश को प्रतिदिन 30 से 40 टन ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति किए जाने का फैसला किया है। आईजीएल के सीएमडी उमाशंकर भरतिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से टेलीफोन पर बात इस संबंध में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

विज्ञापन


गीडा स्थित आईजीएल के बिजनेस हेड एसके शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में ऑक्सीजन गैस की जरूरत को देखते हुए ग्रुप के सीएमडी उमाशंकर भरतिया ने सोमवार को मुख्यमंत्री से बात की थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को बताया गया कि इस विषम परिस्थिति में आईजीएल के काशीपुर प्लांट से प्रदेश को प्रतिदिन 30 से 40 टन ऑक्सीजन देने का निश्चय किया गया है। इससे पहले शनिवार को गोरखपुर के जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन आईजीएल मैनेजमेंट से वार्ता की थी और गीडा सीईओ पवन अग्रवाल के जरिए विषम परिस्थिति से अवगत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसके शुक्ला ने बताया कि पिछले वर्ष भी जरूरत के समय आईजीएल ने पूरे प्रदेश में सबसे पहले सैनिटाइजर का निर्माण शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed