फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   If your house has not been enumerated, lodge a complaint; enumerators will visit your home.

Gorakhpur News: मकान की गणना नहीं हुई तो करें शिकायत, घर पहुंचेंगे प्रगणक

Mon, 15 Jun 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
If your house has not been enumerated, lodge a complaint; enumerators will visit your home.
गोरखपुर। जनगणना के क्रम में मकानों की गणना 20 जून तक होगी। जिले में सभी 23 चार्ज अधिकारियों के क्षेत्र में करीब 98 प्रतिशत एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) में मकानों की गणना हो चुकी है। यदि किसी के मकान की गणना नहीं हुई है तो वह शिकायत कर सकते हैं। शिकायत करने वालों के घर प्रगणक जाएंगे और उनके मकान की भी गणना की जाएगी।
विज्ञापन


जिन मकानों पर जनगणना कर्मियों ने नंबर नहीं डाला है, उनकी गणना नहीं हुई है। जिला जनगणना कार्यालय के अनुसार सभी सात तहसील एवं 11 नगर निकायों में 99.33 प्रतिशत गणना हो चुकी है, जबकि नगर निगम के पांच जोन में 96.77 प्रतिशत मकानों की गणना हो चुकी है। इसमें मात्र पांच चार्ज अधिकारियों का क्षेत्र है, जहां मकान गणना का कार्य शेष है। प्रगणकों को निर्देश दिया गया है कि 20 जून तक मकान गणना का समय निर्धारित है, इसलिए ऐप को अपने मोबाइल से अनस्टॉल न करें, क्योंकि इसमें मकानों को जोड़ने या अन्य संशोधन के लिए ऐप को उपयोग करने की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन


यहां करें शिकायत
जिन लोगों के मकान की गणना नहीं हुई है, वे लोग हेल्पलाइन नंबर 1855 पर शिकायत करें तो उनके मकान गणना हो जाएगी।

जिले में करीब 98 प्रतिशत मकानों की गणना हो चुकी है। जहां गणना नहीं हुई है, उसे पूरा कराया जा रहा है। इसमें एचएलबी की जांच भी की जा रही है, जहां आवश्यकता है, वहां नजरी नक्शा में सुधार भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जय प्रकाश, जिला जनगणना अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed