फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   If you rely on train for marriage, you will reach after farewell.

Gorakhpur: शादी में शामिल होने के लिए ट्रेन के भरोसे रहे तो पहुंचेंगे विदाई के बाद, यात्री हुए परेशान

Wed, 06 Dec 2023 03:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 06 Dec 2023 03:57 PM IST
सार

सबसे अधिक मारामारी मुंबई जाने वाली ट्रेनों में है। सोमवार को एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने मुंबई जा रहे गोरखपुर के रामबेलास ने बताया कि जब उन्हें किसी ट्रेन में आरक्षित टिकट नहीं मिला तो जनरल का टिकट लिया। स्लीपर कोच में बड़ी मुश्किल से घुस पाया।

विज्ञापन
If you rely on train for marriage, you will reach after farewell.
यात्रियों की भीड़भाड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगर आपके या रिश्तेदार की शादी है तो केवल ट्रेन के भरोसे समय से पहुंचने की उम्मीद न करें, क्योंकि रूट डायवर्जन, मेगा ब्लॉक और कोहरे के चलते ट्रेनें लेट हो रही हैं। सबसे अधिक दिक्कत गोरखपुर से मुंबई रूट के बीच है। इसके अलावा दिल्ली रूट की ट्रेनों में भीड़ अधिक है, जिसके चलते कंफर्म टिकट मिलना कठिन हो गया है।

विज्ञापन


शादी में ट्रेन के भरोसे रहे तो कहीं ऐसा न हो जाए कि आप निकलें तो तिलक के दिन, लेकिन पहुंचें विदाई के बाद। इसलिए लंबी दूरी की यात्रा करने से पहले अपनी अतिरिक्त व्यवस्था भी कर लें, ताकि समय से आप मित्र या रिश्तेदारी की शादी में पहुंच सकें।
विज्ञापन


दिवाली और छठ पूजा के लिए रेलवे ने हर रूट पर नियमित से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं थीं। अकेले गोरखपुर जंक्शन से हर दिन 40 से अधिक स्पेशल ट्रेनें गुजर रही थीं। इसके चलते गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद आदि रूटों पर चलने वाली सभी ट्रेनें लेट गईं। इस स्थिति को संभालने के लिए अंत में रेलवे को स्पेशल ट्रेन कैंसिल करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, एक बार जो चाल बिगड़ी तो अब तक नहीं सुधर पाई है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि त्योहार खत्म होते ही रेलवे ने जगह-जगह चल रहे निर्माण कार्य के चलते पॉवर ब्लॉक व यात्री ब्लॉक शुरू कर दिया है। इस वक्त छपरा जंक्शन पर ब्लॉक के चलते चार ट्रेनों को 29 नवंबर से 12 दिसंबर तक के लिए निरस्त कर दिया है। छपरा-मथुरा एक्सप्रेस भी भटनी जंक्शन से चलाई जा रही है।

इसके अलावा कोहरे के चलते गोरखपुर-आंनद विहार समेत 28 ट्रेनों को दिसंबर, जनवरी और फरवरी में निरस्त कर दिया गया है। वहीं गोरखपुर-पाटलीपुत्र, ग्वालियर बरौनी और नई दिल्ली-न्यू जलपाई गुड़ी समेत 34 ट्रेनों का फेरा कम किया गया है। इसके चलते यात्रियों का सारा दबाव नियमित चलने वाली ट्रेनों पर आ गया है। इसका असर यह हुआ है कि दिल्ली-मुंबई जाने वाली ट्रेनों में स्लीपर से लेकर एसी फर्स्ट क्लास तक के टिकट वेटिंग में चल रहे हैं।

कुशीनगर एक्सप्रेस, गोरखपुर एलटीटी, वैशाली सुपर फास्ट, गोरखधाम आदि चर्चित ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी मची है। इन ट्रेनों के रास्ते में परिवर्तन भी बड़़ी मुसीबत है। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली अधिकांश ट्रेनों के प्रयागराज में रूट डायवर्जन के चलते दिक्कत हो रही है।

मुंबई से आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस मंगलवार को सुबह 7 बजे के बजाय शाम करीब 6 बजे गोरखपुर स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन को सफाई के लिए तुरंत वाशिंग पिट भेजा गया। लेकिन, यह भी रात में करीब 12 बजे रवाना हो पाएगी, जबकि इसे शाम 5.45 बजे वापस जाना था। दादर एक्सप्रेस भी सुबह देरी से चलाई गई थी।

 

एसी थर्ड की हालत स्लीपर जैसी
ट्रेनों में भीड़ का आलम यह है कि अब स्लीपर ही नहीं एसी थर्ड में भी जनरल डिब्बों जैसे यात्री भरे रह रहे हैं। एनार्रकुलम-राप्ती सागर ट्रेन का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें एसी थर्ड में भी स्लीपर कोच जैसी स्थिति है। कोच की गैलरी में यात्री सामान समेत भरे हुए थे। इससे पहले ऐसा ही एक वीडियो गोरखधाम एक्सप्रेस का भी सामने आया था, जिसमें टीटीई गैलरी में खड़े यात्रियों की टिकट जांच के लिए जूझ रहे हैं। गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन में टीटीई और वेंडर के बीच यात्रियों को कोच में जबरन घुसाने को लेकर विवाद तक हो चुका है।

 

मुंबई जाने वाली ट्रेनें हो रहीं लेट
सबसे अधिक मारामारी मुंबई जाने वाली ट्रेनों में है। सोमवार को एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने मुंबई जा रहे गोरखपुर के रामबेलास ने बताया कि जब उन्हें किसी ट्रेन में आरक्षित टिकट नहीं मिला तो जनरल का टिकट लिया। स्लीपर कोच में बड़ी मुश्किल से घुस पाया। रास्ते में एक टीटीई से सीट दिलाने का अनुरोध किया, लेकिन उसने जगह नहीं होने का हवाला देते हुए किसी और कोच में जाने को कहा। उनसे अनुरोध करने पर फाइन भरकर खड़े होने की जगह मिली।

भोपाल में एक यात्री का परिवार उतरा तो उसी एक सीट पर वह अपनी पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे। रामबेलास और उनकी पत्नी जब रिश्तेदार के दरवाजे पर पहुंचीं तो बरात जा चुकी थी। दोस्त की शादी में दिल्ली जा रहे मनोज सिंह ने बताया कि टिकट नहीं मिलने के चलते अंतिम समय पर यात्रा की प्लानिंग चेंज करनी पड़ी। चार दोस्तों ने तीन दिन के लिए गाड़ी रिजर्व की और उसी से दिल्ली गए।

ये हैं शादी की महत्वपूर्ण तिथियां
वैवाहिक मुहूर्त

6 दिसंबर, 7 दिसंबर, 9 दिसंबर, 11दिसम्बर, 12 दिसंबर और 13 दिसंबर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed