फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   If you create chaos during Holi then you will be banned

Gorakhpur News: होली में मचाए उत्पात तो चुनाव में होंगे पाबंद

Mon, 25 Mar 2024 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
If you create chaos during Holi then you will be banned
एसएसपी ने हर थाने की पुलिस को उत्पातियों की सूची तैयार करने का दिया निर्देश
विज्ञापन

नशे में आकर मारपीट, विवाद करने वालों का सूची में शामिल करना होगा नाम
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। होली के उल्लास में अगर बहक कर मारपीट किए तो फिर खैर नहीं होगी। पुलिस ऐसे उत्पातियों पर नजर रखेगी और उनकी एक अलग से सूची तैयार की जाएगी। फिर इन सभी को पुलिस चुनाव में पाबंद करेगी। इतना ही नहीं गंभीर रूप से मारपीट करने वालों को गुंडा घोषित कराकर पुलिस जिला बदर भी करा सकती है। इसे लेकर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सभी सीओ, थानेदारों को निर्देश जारी कर दिया है, ताकि होली के साथ ही चुनाव को भी शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने की योजना तैयार कर ली जाए।
दरअसल, होली में हर साल मारपीट, पुराने विवाद में लाठी-डंडा चलने जैसी घटनाएं सामने आती हैं। पुलिस केस दर्ज कर ऐसे मामलों में कार्रवाई तो करती है, लेकिन कठोर कार्रवाई न होने की वजह से वहीं लोग फिर उत्पात मचाते हैं। इसे देखते हुए ही एसएसपी ने पूरी व्यवस्था को सख्त कर दिया है।
विज्ञापन

......
बदमाशों की खोली गई हिस्ट्रीशीट, पांच जिला बदर
चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस चार बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोल चुकी है। इसमें शातिर भू माफिया कमलेश यादव भी शामिल है। इसके अलावा पांच बदमाश जिला बदर किए जा चुके हैं। सहजनवां पुलिस तीन और पीपीगंज, गीडा पुलिस जिला बदर की कार्रवाई कर चुकी है। कई और बदमाश टारगेट पर है। इन सभी बदमाशों को भी जिला बदर करने की रिपोर्ट पुलिस तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
सीसीटीवी कैमरों से पुलिस रख रही नजर
पुलिस ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी हर गतिविधि पर नजर रख रही है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस पहले ही सभी कैमरों की निगरानी कर चुकी है। ताकि अगर कहीं पर कोई विवाद हो तो तत्काल उसका फुटेज मिल जाए और फिर उसी हिसाब से सही कार्रवाई की जा सके।
.....
शहर से लेकर देहात में बढ़ गया हलका, हर गांव-मोहल्ले पर नजर
एसएसपी के निर्देश पर सभी थाना और चौकी क्षेत्र में हलका और बीट पुलिस की संख्या बढ़ गई है। मकसद है कि हर गांव-मोहल्ले और गली में पुलिस की मौजूदगी हो। इसका असर भी देखने को मिल रहा है।


थाना बीट
कोतवाली 35
राजघाट 36
तिवारीपुर 32
कैंट 51
खोराबार 42
रामगढ़ताल 63
एम्स 52
गोरखनाथ 35
शाहपुर 45
गुलरिहा 43
कैंपियरगंज 40
पीपीगंज 32
चिलुआताल 48
गीडा 50
सहजनवां 40
हरपुर बुदहट 25
चौरीचौरा 29
झंगहा 41
पिपराइच 41
बांसगांव 43
गगहा 45
बेलीपार 37
गोला 38
बड़हलगंज 50
उरुवा बाजार 32
खजनी 32
सिकरीगंज 22
बेलघाट 40

कोट
पुलिस पूरी तरह से तैयार है। सभी उत्साह से होली खेलें और कोई विवाद न होने पाए इसके लिए पुलिस गश्त पर रहेगी। अगर कहीं पर भी विवाद हुआ तो पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। उत्पातियों को पाबंद भी किया जाएगा।
- डॉ गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed