{"_id":"66b01aa57fe8d4f5a60d9c67","slug":"if-victims-do-not-get-relief-find-out-why-and-fix-accountability-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-643187-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पीड़ितों को राहत न मिले तो पता करें ऐसा क्यों और तय करें जवाबदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पीड़ितों को राहत न मिले तो पता करें ऐसा क्यों और तय करें जवाबदेही
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन कब्जाने की शिकायत पर अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकरण में पीड़ित को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा है तो इसकी भी जांच कर जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने कहा कि यह भी पता लगाएं कि यदि किसी पीड़ित को प्रशासन का सहयोग नहीं मिला है तो ऐसा क्यों और किन कारणों से हुआ। हर पीड़ित की त्वरित मदद की जाए।
मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित जनता दर्शन में करीब 400 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से कहा कि घबराइए मत, सबकी समस्या दूर करने के लिए सरकार संकल्पित है। हर पीड़ित की शिकायत पर सुनिश्चित कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कराया जाएगा।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं। जनता दर्शन में महिलाओं की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे। एक-एक कर और इत्मीनान से सबकी समस्याएं सुनीं। उन्हें आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रार्थनापत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए।
बच्चों के दुलारा तो पात्रों के आयुष्मान कार्ड पर भी दिया जोर
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए, जिससे उन्हें इलाज के लिए परेशान न होना पड़े। कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन को भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। इस दौरान जनता दर्शन में कुछ महिलाएं बच्चों को लेकर आई थीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलार कर आशीर्वाद दिया। उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और चॉकलेट गिफ्ट कर उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
गुरु गोरखनाथ का किया दर्शन-पूजन
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने, गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद गोशाला पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किए। गोशाला में उन्होंने गोवंश को खूब दुलारा और अपने हाथों से गुड़ खिलाया।