फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   If India wants to become a developed nation then Chartered Accountants should work with the spirit of Nation First.

Gorakhpur News: भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो नेशन फर्स्ट के भाव से काम करें चार्टर्ड अकाउंटेंट

Fri, 01 Dec 2023 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
If India wants to become a developed nation then Chartered Accountants should work with the spirit of Nation First.
सीएम योगी ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के राष्ट्रीय सम्मेलन को किया संबोधित
विज्ञापन




बोले-राष्ट्र निर्माण में खर्च होता है टैक्स का पैसा, करदाताओं को जागरूक करें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स



अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता से लिए जाने वाला कर का पैसा राष्ट्र निर्माण में खर्च होता है और लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के प्रोजेक्ट में लगता है। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को इस बारे में करदाताओं को जागरूक करने की आवश्यकता है। जो लोग कर की चोरी कर रहे हैं और राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग नहीं दे रहे हैं, उन्हें जागृत करने का काम चार्टेड अकाउंटेंट का है। भारत को अगले 10 वर्षों में विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा करना है तो सभी को नेशन फर्स्ट के भाव को अपने कार्य का हिस्सा बनाना होगा।


मुख्यमंत्री योगी ने बृहस्पतिवार को बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हमारा काम सिर्फ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का नहीं है, बल्कि ईज ऑफ लिंविंग के लक्ष्य को प्राप्त करना है। यानी किसी को किसी भी स्तर पर कोई समस्या न होने पाए। इसके लिए केंद्र और राज्य की सरकार तैयार है।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आने वाले 25 वर्षों यानी 2047 के लिए देश के समक्ष पांच संकल्प रखें, जिन्हें पंच प्रण कहा गया है। यह पंच प्रण विकसित भारत, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, गौरवशाली अतीत के प्रति सम्मान का भाव होना, एकता और एकात्मा का भाव और पांचवां प्रण उन्होंने नागरिक कर्तव्य को दिया है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। प्रधानमंत्री मोदी ने 142 करोड़ की आबादी को दुनिया के विश्वास का प्रतीक बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश में उद्योगों की वर्तमान परिस्थिति एवं भविष्य के संदर्भ में आईसीएआई की ओर से तैयार किए गए रिसर्च पेपर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में सांसद रवि किशन शुक्ल, मेयर मंगलेश श्रीवास्ताव, आईसीएआई के अध्यक्ष अनिकेत सुनील तलाती, उपाध्यक्ष रंजीत अग्रवाल, गोरखपुर शाखा की अध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी समेत गोरखपुर अंचल के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।




-



दक्षता का उपयोग कमियां को दूर करने में दिखाएं



सीएम योगी ने कहा कि अगर 142 करोड़ लोग पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे तो भारत दुनिया की बड़ी ताकत बन जाएगा। विकसित भारत हम सबके सपनों का भारत होगा। उसमें हर एक व्यक्ति के सपनों को साकार करने के अवसर होंगे। उन्होंने कहा कि हम अपनी दक्षता का उपयोग कमियों को दिखाने की कोशिश में करते हैं, लेकिन होना यह चाहिए कि हम इसे कमियों को दूर करने में दिखाएं। सीएम योगी ने कहा कि राज्य कर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लोगों से संवाद बनाएं और उन्हें जीएसटी रजिस्ट्रेशन और आयकर रिटर्न भरने की पद्धति के बारे में बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed