{"_id":"634d94bb12967b494e777df2","slug":"if-found-negligence-in-repair-work-action-will-be-taken-gorakhpur-news-gkp454403555","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह घर हादसा : मरम्मत में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह घर हादसा : मरम्मत में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव में बाढ़ में डूबा राजकुमार का घर।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विवाह घर हादसा : मरम्मत में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव में बाढ़ का पानी भरने से ग्रामीणों ने विवाह घर में शरण ली थी। पिलर गिरने से तीन लोगों की मौत की जानकारी मिलने के बाद हादसे की जानकारी मिलने के बाद डीएम, एसपी आदि मौके पर पहुंच गए। डीएम संजीव रंजन ने विवाह घर का निरीक्षण कर मरम्मत में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। जांच रिपोर्ट में लापरवाही मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
डीएम व एसपी अमित कुमार आनंद सोमवार को मृतक के परिजनों से मिले। उन्हें हर संभव मदद का आश्वसन दिया। उधर तहसीलदार अरुण वर्मा व प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र परिजनों से शव को पोस्टमार्टम कराने का मनुहार करते रहे, मगर परिजन समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हुए।
14 वर्ष पूर्व विधायक निधि से हुआ था निर्माण
भरवठिया मुस्तहकम गांव के विवाह घर का निर्माण वर्ष 2007-08 में विधायक निधि से पैक्सफेड संस्था ने कराया था। इस्टीमेट में पिलर निर्माण नहीं था। करीब चार लाख की लागत से वर्ष 2021-22 में प्रधान व सचिव ने ग्राम निधि से मरम्मत कराई थी। पिलर के निर्माण की स्वीकृति नहीं ली गई थी।
विज्ञापन
चार भाई तीन बहनों में तीसरे नंबर का था राजसिंह चौहान
राजसिंह की मौत के बाद परिवार और गांव के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजसिंह अपने चार भाई तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। बुधिराम की पुत्री रिंका (24) भाई व पांच बहनों में तीसरे नंबर तथा पूनम (18) छठे नंबर की थी।
विधायक व पूर्व विधायक ने परिजनों को दी सांत्वना
सोमवार सुबह पीएचसी भनवापुर पहुंचीं विधायक सैय्यदा खातून व पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। विवाह घर की मरम्मत के नाम पर पैसे की बंदरबांट करने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भनवापुर ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि लवकुश ओझा, दिलीप पांडेय उर्फ छोटे, शत्रुघन मिश्र, रमेश गुप्ता, गुड्डू तिवारी आदि उपस्थित रहे।