{"_id":"614f88028ebc3efadb23c5ed","slug":"if-cm-yogi-wants-we-will-campaign-for-him-in-elections-acharya-mahamandaleshwar-gorakhpur-city-news-gkp41061282","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: आचार्य महामंडलेश्वर ने कहा- सीएम योगी अगर चाहें तो हम करेंगे चुनाव में उनका प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: आचार्य महामंडलेश्वर ने कहा- सीएम योगी अगर चाहें तो हम करेंगे चुनाव में उनका प्रचार
Sun, 26 Sep 2021 09:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 09:40 AM IST
सार
कहा कि राज्य सरकार ने किन्नर समाज के हक के लिए कई अहम निर्णय लिए। साथ ही उन्होंने किन्नर समाज को आत्मनिर्भर भी बनाया है।
विज्ञापन
गोरखपुर में आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातनी आधार पर धर्म के लिए बहुत ही अच्छा कार्य किया है। वे एक योगी के साथ अच्छे राजनेता भी हैं। अगर सीएम चाहेंगे तो हम आगामी चुनाव में उनके लिए प्रचार-प्रसार करेंगे। यह बातें आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहीं। वह अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार को शहर के गोलघर में स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं।
कहा कि राज्य सरकार ने किन्नर समाज के हक के लिए कई अहम निर्णय लिए। साथ ही उन्होंने किन्नर समाज को आत्मनिर्भर भी बनाया है। उनके शासनकाल में गोरखपुर सहित पूरे पूर्वांचल व यूपी में जबरदस्त विकास हुआ है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी की मौत रहस्य पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार पर उन्हें पूरा विश्वास है। पूरा मामला सीबीआई को सौंप दिया गया।
कहा कि कालांतर में सिंधु के उस पार रहने वाले हिंदू कहलाए। हम सनातनी है सनातन हमारा धर्म है। किन्नर समाज लगातार इससे विमुख हो रहा था इसलिए अखाड़ा बनाया गया और आज यह कहते हुए गर्व हो रहा कि हम धर्म की ध्वज पताका को बुलंद कर रही है।
विज्ञापन
किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने अपने आने का कारण बताते हुए कहा कि किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नन्द गिरी द्वारा अगले माह नवरात्र के बाद सर्व जन कल्याण के लिए एक हफ्ते का महायज्ञ व हवन-पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें देश के संत समाज व कई प्रसिद्ध लोग शामिल होंगे।
इन्होंने की मुलाकात
शनिवार को आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से अनुपम और मीना पांडेय, पुष्पदंत जैन, पंकज गोयल, अनूप अग्निहोत्री, दुर्गेश, उमेश, कनक हरि अग्रवाल, प्रशांत जायसवाल, राहुल श्रीवास्तव, अनुपम कुमार आदि ने मुलाकात की।