फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ID proof compulsory for homeopathic treatment in gorakhpur

होम्योपैथिक इलाज के लिए अब दिखाना होगा ये सरकारी कागजात, पढ़ें पूरी खबर

Tue, 25 Feb 2020 11:55 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 Feb 2020 11:55 AM IST
सार

  • सरकारी अस्पतालों में फर्जी ओपीडी पर शिकंजा कसने की कवायद
  • आधार कार्ड, वोटर कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस की फोटोकॉपी साथ लाएं मरीज

विज्ञापन
ID proof compulsory for homeopathic treatment in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी होम्योपैथिक अस्पतालों में फर्जी ओपीडी की रिपोर्ट लगाने वाले डॉक्टरों की अब खैर नहीं है। शासन ने इसपर अंकुश के लिए नई व्यवस्था बना दी है। अब मरीजों को इलाज के पहले आईडी प्रूफ (पहचान पत्र) देना होगा। तभी इलाज और दवाएं मिलेंगी। पहचान पत्र के रूप में मरीजों को आधार कार्ड, वोटर कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक की फोटोकॉपी साथ लानी होगी। साथ ही मोबाइल नंबर भी दर्ज कराना होगा।
विज्ञापन


होम्योपैथिक चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों के नाम और मोबाइल नंबर के साथ आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी देने की व्यवस्था अनिवार्य कर दी गई है। विभाग के जानकारों के मुताबिक, ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि शासन को यह शिकायत लगातार मिल रही थी कि चिकित्सक ओपीडी रजिस्टर में फर्जी तरीके से नाम दर्ज कर नौकरी बचा रहे हैं। जिला अस्पताल की होम्योपैथ चिकित्साधिकारी डॉ. मीना पुष्कर दोहरे ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद मरीजों के नाम और मोबाइल नंबर समेत उनसे आईडी प्रूफ लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed