फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Weather Forecast Update Today 31 December

Gorakhpur Weather: बर्फीली पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन, कोहरे की चादर में लिपटा रहा शहर

Sun, 31 Dec 2023 08:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Sun, 31 Dec 2023 08:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Weather Forecast Update Today 31 December
गोरखपुर में जगमगाती लाइट। - फोटो : अमर उजाला।
बर्फीली पछुआ हवाओं की वजह से अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। वहीं, कोहरे की वजह से दिन में भी रात सी गलन का अहसास होता रहा। शनिवार को शहर कोहरे की चादर से ढका रहा। धूप के दर्शन नहीं हुए। ऐसे में पहाड़ों से आ रही पछुवा हवा को अपना प्रभाव दिखाने का मौका मिल गया, नतीजा गलन बढ़ती चली गई। पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन


शनिवार को दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। दिन चढ़ने के बावजूद मौसम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। शनिवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। शनिवार को भी यह बरकरार रही।
विज्ञापन


शुक्रवार का तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था, जो शनिवार को दशमलव चार डिग्री गिरकर 15.4 डिग्री पर टिका रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम रिकाॅर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में बीते दिन के मुकाबले करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह 12.8 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 11.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी शफीक सिद्दीकी ने बताया कि पश्चिमोत्तर के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और वहां वर्षा व बर्फबारी की आशंका बनी हुई है। ऐसे में गोरखपुर सहित समूचे उत्तर प्रदेश में गलन भरी ठंड का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है।


सक्रिय है पश्चिमी विक्षोभ, जारी रहेगा गलन भरी ठंड का सिलसिला
मौसम विज्ञानी के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान के 10 से 11 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। सुबह से दोपहर तक चल रही पुरवा हवा के चलते कोहरा बना रहेगा और दोपहर बाद आठ से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली पुरवा हवा गलन भरी ठंड को बनाए रखने का क्रम जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed