{"_id":"5ec55cfd3ad19930984ae95d","slug":"icmrs-man-gets-invoiced-even-after-wearing-helmet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईसीएमआर के इस शख्स का हेलमेट पहनने के बाद भी कटा चालान, लगाया गया 500 का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीएमआर के इस शख्स का हेलमेट पहनने के बाद भी कटा चालान, लगाया गया 500 का जुर्माना
Thu, 21 May 2020 09:48 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 May 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
यातायात विभाग ने बुधवार को हेलमेट पहने कोरोना वारियर युवक का हेलमेट न पहनने में ही पांच सौ रुपये का चालान कर दिया। चालान की पर्ची में युवक की फोटो हेलमेट पहने ही आई। अब युवक बिना गलती के बृहस्पतिवार को ट्रैफिक कार्यालय जाकर अपने चालान की जानकारी देगा। युवक भी हैरत में है कि नियम कानून पूरा करने के बाद भी आखिर उनका जुर्माना क्यों काट दिया गया?
विज्ञापन
वृंदावन कॉलोनी के नितीश कुमार सिंह की मेडिकल कॉलेज आरएमआरसी में कोरोना टेंस्टिंग में ड्यूटी लगी है। शाम को मेडिकल कॉलेज से स्कूटी से वापस घर आते वक्त सूरजकुंड के पास ट्रैफिक पुलिस ने उनका हेलमेट
विज्ञापन
पहने बिना दोपहिया चलाने में जुर्माना काट दिया।
Trending Videos
चालान पर्ची में लिखा कि बिना हेलमेट दो पहिया गाड़ी चलाते वक्त ट्रैफिक अधिनियम उल्लघंन में चालान काटा गया। इसी आधार पर पांच सौ रूपये की जुर्माना पर्ची पकड़ा दी गई। नितीश ने बताया कि उनके पास गाड़ी का ई पास, आरएमआरसी का कार्ड, हेलमेट सभी चीज उपलब्ध थीं।
लैब से सीधे घर जा रहे थे। ऐसे में सिपाहियों ने परिचय देने के बावजूद उनको रोककर खुद को भी संकट में डालने का काम किया। टेंस्टिंग लैब से सीधे घर जाकर नहाने तक किसी के संपर्क में आने से परहेज करते हैं। ऐसे में बिना किसी गलती के गाड़ी रोककर जुर्माना काटना समझ से परे है।
एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने कहा कि ऐसा हुआ तो गलत है। काटे गए चालान के साथ आ जाएं। जुर्माने को निरस्त करा दिया जाएगा। कोरोना वारियर्स का सम्मान सर्वोपरि है।