फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ICMRs man gets invoiced even after wearing helmet

आईसीएमआर के इस शख्स का हेलमेट पहनने के बाद भी कटा चालान, लगाया गया 500 का जुर्माना

Thu, 21 May 2020 09:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 May 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
ICMRs man gets invoiced even after wearing helmet
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

यातायात विभाग ने बुधवार को हेलमेट पहने कोरोना वारियर युवक का हेलमेट न पहनने में ही पांच सौ रुपये का चालान कर दिया। चालान की पर्ची में युवक की फोटो हेलमेट पहने ही आई। अब युवक बिना गलती के बृहस्पतिवार को ट्रैफिक कार्यालय जाकर अपने चालान की जानकारी देगा। युवक भी हैरत में है कि नियम कानून पूरा करने के बाद भी आखिर उनका जुर्माना क्यों काट दिया गया?

विज्ञापन


वृंदावन कॉलोनी के नितीश कुमार सिंह की मेडिकल कॉलेज आरएमआरसी में कोरोना टेंस्टिंग में ड्यूटी लगी है। शाम को मेडिकल कॉलेज से स्कूटी से वापस घर आते वक्त सूरजकुंड के पास ट्रैफिक पुलिस ने उनका हेलमेट
विज्ञापन

पहने बिना दोपहिया चलाने में जुर्माना काट दिया। 

चालान पर्ची में लिखा कि बिना हेलमेट दो पहिया गाड़ी चलाते वक्त ट्रैफिक अधिनियम उल्लघंन में चालान काटा गया। इसी आधार पर पांच सौ रूपये की जुर्माना पर्ची पकड़ा दी गई। नितीश ने बताया कि उनके पास गाड़ी का ई पास, आरएमआरसी का कार्ड, हेलमेट सभी चीज उपलब्ध थीं।

लैब से सीधे घर जा रहे थे। ऐसे में सिपाहियों ने परिचय देने के बावजूद उनको रोककर खुद को भी संकट में डालने का काम किया। टेंस्टिंग लैब से सीधे घर जाकर नहाने तक किसी के संपर्क में आने से परहेज करते हैं। ऐसे में बिना किसी गलती के गाड़ी रोककर जुर्माना काटना समझ से परे है।

एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने कहा कि ऐसा हुआ तो गलत है। काटे गए चालान के साथ आ जाएं। जुर्माने को निरस्त करा दिया जाएगा। कोरोना वारियर्स का सम्मान सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed