फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IBPS released 6035 vacancies for Clerical Cadre of Banks across the country

IBPS: उत्तर प्रदेश के बैंकों में नौकरी करने का सुनहरा मौका, क्लर्क ग्रेड की होंगी 1089 भर्तियां

Mon, 04 Jul 2022 11:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 Jul 2022 11:33 AM IST
सार

आईबीपीएस ने देश भर के बैंकों के लिपिक संवर्ग के लिए 6035 रिक्तियां निकाली हैं। सबसे ज्यादा रिक्तियां उत्तर प्रदेश के लिए हैं, आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई है।

विज्ञापन
IBPS released 6035 vacancies for Clerical Cadre of Banks across the country
ibps recruitment - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बैंकों में क्लर्क ग्रेड में 1089 भर्तियां होंगी। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। देश भर के बैंकों में 6035 क्लर्क भर्ती के क्रम में यह अधिसूचना जारी की गई। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई है।

विज्ञापन


 मान्यता प्राप्त शैक्षिक संस्थानों से स्नातक कर चुके लोग आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 28 साल है। एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी। एससी/ एसटी के आवेदकों को परीक्षा से पहले प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

विज्ञापन

इन बैंकों में होगी बहाली  

बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महत्वपूर्ण तिथियां

वेबसाइट- ibps.in
ऑनलाइन पंजीकरण- 21 जुलाई तक
आवेदन शुल्क - एक से 21 जुलाई तक
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण- अगस्त में
कॉल लेटर (प्रारंभिक)-28 अगस्त से
ऑनलाइन परीक्षा (प्रारंभिक)- 3 से 4 सितंबर
परिणाम (प्रारंभिक)- सितंबर-अक्तूबर में
कॉल लेटर ( मुख्य)- सितंबर-अक्तूबर में
ऑनलाइन परीक्षा (मुख्य)- अक्तूबर में
प्रोविजनल अलॉटमेंट -अप्रैल 2023

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिशन संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने कहा कि आईबीपीएस की ओर से बैंकों में क्लर्क ग्रेड की रिक्तियां निकाल दी गई है। उत्तर प्रदेश के लिए सबसे ज्यादा रिक्तियां घोषित की गई हैं। पूरे देश में 6035 रिक्तियां निकाली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed