फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IB report Caught with cartridges at Gorakhnath temple gate

आईबी रिपोर्ट: गोरखनाथ मंदिर में कारतूस संग पकड़े गए युवकों के तस्कर होने का शक, भेजे गए जेल

Sat, 07 Oct 2023 11:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Oct 2023 11:27 AM IST
सार

झारखंड पुलिस ने फौरी तौर पर तो केस न होने की जानकारी दी है, लेकिन अब दोनों आरोपी कहां-कहां पर रहे हैं और उनका वहां पर क्या रिकॉर्ड है, इसे खंगाला जा रहा है। उधर, पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया है।

विज्ञापन
IB report Caught with cartridges at Gorakhnath temple gate
गोरखनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखनाथ मंदिर गेट पर बुधवार को पकड़े गए झारखंड के दो युवकों के असलहा तस्कर होने की आशंका जताई गई है। आईबी (इंटीलिजेंस ब्यूरो) ने भी आरोपियों से पूछताछ की और फिर उनकी गतिविधियों को संदिग्ध बता दिया है। पुलिस भी झारखंड पुलिस की मदद से मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन


खबर है कि झारखंड पुलिस ने फौरी तौर पर तो केस न होने की जानकारी दी है, लेकिन अब दोनों आरोपी कहां-कहां पर रहे हैं और उनका वहां पर क्या रिकॉर्ड है, इसे खंगाला जा रहा है। उधर, पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ मंदिर गेट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने झारखंड के गढ़वा नगर थाना क्षेत्र के मदया गांव निवासी अविनाश पासवान और सौरभ पासवान को गिरफ्तार किया था। गोरखनाथ थाने में दरोगा विवेक सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: रामगढ़ताल में उतरा क्रूज, नवरात्र में शुरू होगा संचालन
 

अब पुलिस ने जो केस दर्ज किया है, उससे साफ है कि आरोपियों के झोले में नहीं, बल्कि जेब में कारतूस मिला था। अब जेब में कारतूस बिना जानकारी के आ जाए, यह संभव नहीं है। यही वजह है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आईबी टीम ने भी आरोपियों से पूछताछ की है।

उनके नाम, पते और पूछताछ के आधार पर अपने मुखबिरों को खंगाला है, जिसके बाद आईबी ने असलहा तस्कर होने की आशंका जाहिर कर दी है। अब मंदिर के पास कारतूस लेकर क्यों गए? इसे समझने के लिए जांच एजेंसियों ने गहनता से जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या के लिए बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, चलेंगी विशेष ट्रेनें

आरोपी ने बोला था.. लाइसेंस का नवीनीकरण कराने आए थे

पुलिस की पूछताछ में आरोपी सौरभ ने बताया था कि कुसम्ही इलाके के एक प्रसिद्ध मंदिर के पुजारी के माध्यम से वह गाड़ी चलाता था। पुजारी की ससुराल झारखंड में ही है। इस वजह से यहीं पर कई साल तक रहा है। सौरभ का लाइसेंस भी गोरखपुर से ही बना है, जिसका नवीनीकरण कराने के लिए अपने दोस्त अविनाश के साथ गोरखपुर आया था।

इसे भी पढ़ें: पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बकरी लेकर हुआ था विवाद

पुजारी से मुलाकात करने के बाद दोनों गोरखनाथ मंदिर घूमने के लिए गए थे। इसी दौरान गोरखनाथ मंदिर गेट पर पुलिस ने चेकिंग की तो पकड़े गए। लेकिन जेब में कारतूस की जानकारी न होने की बात पुलिस और जांच एजेंसी को हजम नहीं हो है, इस वजह से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

कुछ तो है...बार-बार मिल रहा तमंचा और कारतूस

गोरखनाथ मंदिर में बार-बार तमंचा और कारतूस मिलने पर भी सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि कुछ तो है...। वरना पकड़े जाने पर एक जवाब सभी नहीं देते कि कारतूस मेरा नहीं है, मुझे कोई जानकारी नहीं।

जुलाई में 10 दिन के अंतराल पर दो बार लोग पकड़े गए। बिहार का व्यापारी सुबोध के बैग से 15 जुलाई को पुलिस टीम ने तमंचा बरामद किया था। इसके बाद फिर 25 जुलाई को श्रावस्ती के भाजपा नेता के भाई प्रसिद्ध की कार के डैशबोर्ड से कारतूस मिला। उसे भी जेल भेजा गया। यही वजह है कि पुलिस इसे गंभीरता से लेकर जांच कर रही है।
 
इसे भी पढ़ें: प्रेमचंद और उसके इन चार साथियों के मकान पर गरजेगा बाबा का बुलडोजर, राह से हटा आखिरी रोड़ा


30 जनवरी 2023 को मुर्तुजा ने किया था हमला
30 जनवरी 2023 को गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी जवान अनिल कुमार पासवान और अन्य लोगों पर मुर्तुजा ने बांके से हमला कर सनसनी फैला दी थी। बाद में जांच में पाया गया कि गोरखपुर के डॉक्टर परिवार से ताल्लुक रखने वाला मुर्तुजा बड़ी घटना की फिराक में था और वह आईएसआई से प्रभावित था। जांच के आधार पर उसे आतंकी साबित करते हुए फांसी की सजा सुनाई गई है। फिलहाल वह जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed