फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   husband killed wife after minor dispute in sant kabir nagar

संतकबीरनगर: पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बकरी लेकर हुआ था विवाद

Sat, 07 Oct 2023 11:59 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 Oct 2023 11:59 AM IST
सार

एसएसआई ओम प्रकाश यादव ने बताया कि बढ़या निवासी सई मोहम्मद और उसकी पत्नी ताहिरा खातून में विवाद था। उसी विवाद में सई मोहम्मद ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर मार डाला। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
husband killed wife after minor dispute in sant kabir nagar
संतकबीरनगर में हत्या - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां धर्मसिंहवा इलाके के बढ़या गांव में शुक्रवार देर रात पारिवारिक विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को मार डाला। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित बेटी शबनम ने बताया कि पिता सई मोहम्मद ने बकरी नहीं चराने और ठीक से देखरेख नहीं करने की बात को लेकर मां ताहिरा खातून (50) से कहासुनी किया। इसी बात से नाराज पिता ने कुल्हाड़ी से वार कर मां को घायल कर दिया।
विज्ञापन


बचाव में गए भाई इसरार (20) को भी घायल कर दिया। घायल मां की सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि घायल भाई मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई ओम प्रकाश यादव ने बताया कि बढ़या निवासी सई मोहम्मद और उसकी पत्नी ताहिरा खातून में विवाद था। उसी विवाद में सई मोहम्मद ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर मार डाला। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed