{"_id":"652060686545b437300954c4","slug":"crowd-of-devotees-is-increasing-for-ayodhya-special-trains-will-run-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-328702-2023-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अयोध्या के लिए बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, चलेंगी विशेष ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अयोध्या के लिए बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, चलेंगी विशेष ट्रेनें
Sat, 07 Oct 2023 10:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 10:59 AM IST
सार
अयोध्या में इस ट्रेन का स्टापेज होने से गोरखपुर मंडल के श्रद्धालुओं का आवागमन आसान बन गया है। बहुत सारे श्रद्धालु बसों से हर दिन अयोध्या पहुंच रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले श्रीराम मंदिर का भव्य उद्घाटन होना है, जिसमें प्रधानमंत्री समेत देश भर के गणमान्य लोगों का जमावड़ा होना है।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : शटरस्टॉक्स
विस्तार
अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर का अगले साल उद्घाटन होना है, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या अभी से बढ़ रही है। अगले साल जुटने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। जल्दी ही गोरखपुर से अयोध्या समेत कई अन्य रूटों पर विशेष गाड़ियों का संचालन होगा। बाद में इसमें से कुछ ट्रेनों को स्थाई करने की तैयारी है।
विज्ञापन
केंद्र व प्रदेश सरकार का पूरा फोकस अब अयोध्या पर है। इस धार्मिक स्थल को यूपी सरकार प्रदेश का सबसे बड़ा पर्यटक स्थल बनाने की तैयारी में जुटी है। अब दीपावली पर हर साल यहां बड़ा आयोजन हो रहा है। इसके चलते अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस स्थल के महत्व को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने जब गोरखपुर से लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन को शुरू किया तो उसे भी अयोध्या होकर चलाया गया।
विज्ञापन
अयोध्या में इस ट्रेन का स्टापेज होने से गोरखपुर मंडल के श्रद्धालुओं का आवागमन आसान बन गया है। बहुत सारे श्रद्धालु बसों से हर दिन अयोध्या पहुंच रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले श्रीराम मंदिर का भव्य उद्घाटन होना है, जिसमें प्रधानमंत्री समेत देश भर के गणमान्य लोगों का जमावड़ा होना है। रेलवे के सूत्रों का कहना है कि इसके जरूरी तैयारी शुरू कर दी गई है। एनआईआर अयोध्या में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए गोरखपुर से अयोध्या समेत कई अन्य रूटों पर भी विशेष ट्रेन चलाने की तैयारी में है, जिससे कि वहां तक श्रद्धालुओं को पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: रामगढ़ताल में उतरा क्रूज, नवरात्र में शुरू होगा संचालन
Trending Videos
अयोध्या के रामघाट हाल्ट स्टेशन पर मल्टीपर्पज बिल्डिंग में खुलेगी दुकानें
अयोध्या स्टेशन से महज चार किलोमीटर दूर स्थित रामघाट हाल्ट स्टेशन को श्रद्धालुओं के लिहाज से साधन संपन्न बनाया जाएगा। यहां करीब साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपर्पज बिल्डिंग निर्माण समेत अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे यात्रियों को यहां कुछ देर विश्राम करने और अयोध्या में दर्शन पूजन करने वालों को सहूलियत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: ज्ञान डेयरी का नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या-मनकापुर खंड पर स्थित इस रामघाट हाल्ट स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया का विकास किया जाएगा। इसके अलावा स्टेशन का सुंदरीकरण, प्लेटफॉर्म सरफेस का अपग्रेडेशन, स्टेशन परिसर में नई लाइट व्यवस्था, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ी, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर समेत अन्य यात्री सुविधाओं से संबंधित कार्य होंगे। इसके अलावा ग्लोसाइन बोर्ड (साइनएज), एलईडी स्क्रीन पर स्टेशन नाम और यात्री प्रतीक्षालय व शौचालय का भी विकास किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: प्रेमचंद और उसके इन चार साथियों के मकान पर गरजेगा बाबा का बुलडोजर, राह से हटा आखिरी रोड़ा
रामघाट हाल्ट रेलवे स्टेशन सरयू नदी के किनारे है। अभी यहां से तीन ट्रेनें गुजरती हैं, जिससे प्रतिदिन लगभग 200 यात्रियों का आवागमन होता है। इस स्टेशन से भगवान श्रीराम का मंदिर, हनुमान गढ़ी, कंचन भवन, श्रीराम पैड़ी घाट नजदीक है। रामनवमी पर लगने वाले मेले के दौरान इस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती है। अगले साल से इस स्टेशन पर भीड़ बढ़ जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए इस स्टेशन का विकास किया जा रहा है।