फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   I have come from West Bengal... my maternal home and in-laws' home are in Gorakhpur, please promote my name.

Gorakhpur News: प. बंगाल से आई हूं...मायका और ससुराल गोरखपुर में, बढ़वा दें नाम

Fri, 23 Jan 2026 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
I have come from West Bengal... my maternal home and in-laws' home are in Gorakhpur, please promote my name.
गोरखपुर के सदर तहसील सभागार में एसआईआर को लेकर आम लोगों की समस्याओं पर जनसुनवाई करते प्रशासनिक

विज्ञापन
गोरखनाथ के रसूलपुर की उर्मिला ने लगाई गुहार, उपलब्ध कराए दस्तावेज
नोटिस की सुनवाई में 25 फीसदी भी नहीं पहुंचे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बृहस्पतिवार को भी बिना मैपिंग वाले मतदाताओंं को दिए गए नोटिस की सुनवाई की गई। ज्यादातर जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा। सदर तहसील में गोरखनाथ के रसूलपुर की रहने वाली उर्मिला ने दस्तावेज देते हुए पीठासीन अधिकारी सुनील कुमार सिंह से कहा कि वह प. बंगाल से आई हैं। पति वहीं नौकरी करते थे। अब रिटायर्ड है तो आ गए, मायका और ससुराल दोनों यही हैं। उनका नाम सूची में डलवा दें। उर्मिला से दस्तावेज लेकर आश्वस्त किया गया कि नाम बढ़ जाएगा।

एसआईआर में नोटिस के लिए दो दिन की सुनवाई में बुलाए गए मतदाताओं के दस फीसदी भी दस्तावेज जमा नहीं हुए हैं, जबकि पहुंचने वाले मतदाताओं की संख्या 25 प्रतिशत भी नहीं है। अगर दस्तावेज उपलब्ध नहीं हुए तो बिना मैपिंग वाले 2.83 लाख मतदाताओं में ज्यादातर के नाम मतदाता सूची से कट जाएंगे। जो मतदाता 2003 की मतदाता सूची में अपना या अपने रिश्तेदारों के रिकॉर्ड नहीं दे सकें, उनसे दस्तावेज मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील सदर में बृहस्पतिवार को एईआरओ तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह के समक्ष 36 मतदाता पहुंचे, जिनमें 11 के ही दस्तावेज जमा हो सके, जबकि अन्य के पास पर्याप्त दस्तावेज नहीं थे। उन्होंने 133 मतदाताओं को बुलाया था। इसी प्रकार एईआरओ आकांक्षा पासवान ने 140 मतदाताओं को नोटिस भेजकर बुलाया था, उनमें 20 प्रस्तुत हुए। 11 के ही दस्तावेज जमा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

48,747 नोटिस बांटे गए

जिले में 2.83 लाख मतदाताओं को नोटिस दिया जाना है, जिनमें 2,28, 306 मतदाताओं को नोटिस जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार, 48747 मतदाताओं को नोटिस प्राप्त करा दिया गया है। दो दिन में नौ विधानसभा क्षेत्रों में 2331 मतदाताओं को सुनवाई में बुलाया जा चुका है।

-------------

चार बूथ के 52 मतदाताओं को भेजे गए नोटिस, आए सिर्फ 15 मतदाता
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। तहसील सदर में चार बूथ क्रमांक ( 245, 246, 247, 248) के 52 मतदाताओं को नोटिस देकर सुधार के लिए बुलाया गया, लेकिन सुधार के लिए शिविर में सिर्फ 15 मतदाता ही आए। मोहरीपुर की रहने वाली फूलमती ने बताया कि उनके पुत्र मनोज साहनी के स्थान पर रामावत विश्वकर्मा नाम दर्ज हो गया है। इसी त्रुटि को सुधरवाने के लिए शिविर में आई हैं। शिविर के अधिकारियों ने बताया कि 25 जनवरी और एक फरवरी को मोहल्ले में शिविर लगेगा। अपने बूथ के बीएलओ से संशोधन फॉर्म लेकर भर कर जमा दीजिएगा, सुधार हो जाएगा। पीठासीन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शहर विधान सभा बूथ संख्या 51 से 64 के जिन मतदाताओं के दस्तावेज में त्रुटि है, उनको सुधार के लिए शिविर बुलाया जाएगा।

--


बीएलओ बोलीं, नोटिस लेने के लिए नहीं खोल रहे घरों के दरवाजे

एसआईआर फॉर्म भरने हुई त्रुटि को सुधारने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर जारी नोटिस लेने के लिए अधिकतर मतदाताओं ने घरों के दरवाजे नहीं खोले। सिंघड़िया की बीएलओ सावित्री ने बताया कि घर-घर नोटिस देने जाने पर बहुत से लोग घर का दरवाजा नहीं खोलते हैं। जो लोग घर पर उपस्थित नहीं होते हैं उनको फोन करने पर नोटिस का नाम सुनते ही फोन काट दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed