{"_id":"65ece013dc8dbbf158061ed4","slug":"i-am-emotional-thinking-like-a-daughters-father-not-an-mp-ravi-kishan-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-492182-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद नहीं, बेटी के बाप की तरह सोचकर भावुक हूं: रवि किशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद नहीं, बेटी के बाप की तरह सोचकर भावुक हूं: रवि किशन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी के शिलान्यास समारोह में सांसद रवि किशन ने कहा-सांसद नहीं, बल्कि बेटी के बाप की तरह सोचकर भावुक हूं। अपनी बेटी की चर्चा करते हुए कहा-जब उसने पढ़ाई के दौरान एनसीसी के प्रशिक्षण की अनुमति मांगी तो मना कर दिया। क्योंकि मैंने एनसीसी प्रशिक्षण स्थल के बारे में सुना था कि वहां रहने, भोजन आदि की दिक्कत होती है। बेटी को दिल्ली में प्रशिक्षण लेना था, फिर भी एक पिता की तरह सोचकर अनुमति नहीं दे पा रहा था। आज बेटी सेना में स्नाइपर शूटर है। सांसद ने इसे पूर्वांचल से जोड़ते हुए कहा-मैं देखता हूं कि ग्रामीण इलाके के जो युवा सेना की तैयारी करते हैं, उन्हें सुविधा नहीं मिलती तो सड़क पर नंगे पैर दौड़ते हैं। यह प्रशिक्षण ग्राउंड ऐसे युवाओं को लाभ देगा।