फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hyderabad-Gorakhpur Puja Special will start from today

Railway News: आज से शुरू होगी हैदराबाद-गोरखपुर पूजा स्पेशल, गोरखपुर-गोंडा स्पेशल हुई निरस्त

Fri, 14 Oct 2022 10:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 Oct 2022 10:50 AM IST
सार

त्योहार में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन को 14 से 30 अक्तूबर चलाने का निर्णय लिया है। 02575 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 14, 21 एवं 28 अक्तूबर प्रत्येक शुक्रवार को तथा 02576 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक पूजा स्पेशल 16, 23 एवं 30 अक्तूबर प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी।

विज्ञापन
Hyderabad-Gorakhpur Puja Special will start from today
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

त्योहार में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन को 14 से 30 अक्तूबर चलाने का निर्णय लिया है। 02575 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 14, 21 एवं 28 अक्तूबर प्रत्येक शुक्रवार को तथा 02576 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक पूजा स्पेशल 16, 23 एवं 30 अक्तूबर प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी।
विज्ञापन


10 मिनट पहले चलेगी दादर एक्सप्रेस
 रेलवे प्रशासन ने 16 अक्तूबर से 01027 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस के समय सारिणी में बदलाव किया है। यह ट्रेन दादर से दोपहर 2:15 बजे के स्थान पर 2:05 बजे चलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

आज से गोरखपुर-गोंडा स्पेशल निरस्त

 पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोंडा यार्ड में इंजीनियरिंग कार्य एवं भारी बारिश के बाद जलभराव के कारण ट्रेनों के संचालन में दिक्कतें आई हैं। जिसके चलते 14 से 21 अक्तूबर तक 05031/05032 गोरखपुर-गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल निरस्त कर दी गई है।

शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन  
  • 05093 गोरखपुर-गोंडा अनारक्षित स्पेशल मनकापुर में शार्ट टर्मिनेट होगी।  
  • 05094 गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल 14 से 21 अक्तूबर तक मनकापुर से चलाई जाएगी।
  • 05447 गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा अनारक्षित स्पेशल 14 से 21 अक्तूबर तक सुभागपुर में शार्ट टर्मिनेट होगी।
  • 05448 गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल 14 से 21 अक्तूबर तक सुभागपुर से चलाई जाएगी।  

47 रेलखंडों पर रेलवे करा रही पेट्रोलिंग
भारी बारिश और बाढ़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन 47 रेल खंडों पर विशेष पेट्रोलिंग करा रहा है। इसके लिए रेल पथ निरीक्षकों ने कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया है।
जानकारी के मुताबिक पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के 12, लखनऊ मंडल के 26 तथा इज्जतनगर मंडल के 19 रेलखंडों पर पेट्रोलिंग की जा रही है। पिछले वर्ष के कटान स्थल पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed