{"_id":"69878ffec9345f72c60449ea","slug":"husband-wife-dispute-youth-brutalized-in-police-station-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1222352-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पति-पत्नी का विवाद, थाने में युवक से बर्बरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पति-पत्नी का विवाद, थाने में युवक से बर्बरता
विज्ञापन
- बड़हलगंज थाने के दरोगा पर पिटाई कर 50 हजार वसूलने का आरोप, पीड़ित ने एसपी उत्तरी से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़हलगंज (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के खड़ेसरी गांव में पति-पत्नी के आपसी विवाद को लेकर बड़हलगंज थाने में तैनात दरोगा पर युवक के साथ बेरहमी से पिटाई और 50 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगा है। मामले में खड़ेसरी निवासी पीड़ित बबलू सोनकर ने एसपी उत्तरी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
खड़ेसरी निवासी बबलू सोनकर ने बताया कि उनकी पत्नी विद्या देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। बीमारी की अवस्था में उन्होंने उनके खिलाफ थाने में झूठा प्रार्थनापत्र दे दिया। इसी मामले को लेकर 27 जनवरी को थाने में तैनात एक दरोगा ने उन्हें कॉल कर थाने बुलाया। पीड़ित के अनुसार, जब वह रात करीब 9:00 बजे थाने पहुंचे तो दरोगा ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि उसे कमरे से बाहर ले जाकर लाठियों से पीटा गया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गंभीर मामले में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उसे छोड़ने की एवज में दरोगा ने 50 हजार की मांग की। डर के कारण बबलू ने अपने भाई सुनील सोनकर से रुपये मंगवाकर दरोगा को दे दिए, जिसके बाद उन्हें छोड़ा गया।
इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी उत्तरी ने बताया कि पीड़ित की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।