फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Husband killed wife in gorakhpur

Gorakhpur News: पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा आरोपी पति, बोला- साहब, गिरफ्तार कर लो

Thu, 26 Jan 2023 02:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 26 Jan 2023 02:27 PM IST
सार

एक शख्स किराने की दुकान चलाता है। बच्चों को ऑटो से स्कूल छोड़ने और लेकर आने का काम भी करता है। इस व्यक्ति को संदेह था कि उसकी पत्नी का किसी युवक से संबंध है। जब वह घर से निकल जाता है तो आरोपी युवक घर में आता है। इसी संदेह पर पति-पत्नी में बुधवार को झगड़ा हुआ। बात इतनी बढ़ी कि पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Husband killed wife in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के राजघाट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति बुधवार दोपहर में थाने पहुंचकर बोला कि मैंने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए। हत्या की पीछे की वजह उसने पत्नी का किसी अन्य युवक से संबंध होना बताया। उसकी बात पर पुलिस को यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब घर जाकर जांच की तो मामला सही निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक शख्स किराने की दुकान चलाता है। बच्चों को ऑटो से स्कूल छोड़ने और लेकर आने का काम भी करता है। इस व्यक्ति को संदेह था कि उसकी पत्नी का किसी युवक से संबंध है। जब वह घर से निकल जाता है तो आरोपी युवक घर में आता है। इसी संदेह पर पति-पत्नी में बुधवार को झगड़ा हुआ। बात इतनी बढ़ी कि पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


घटना के वक्त दंपती के दोनों बच्चे घर पर नहीं थे। हत्या के बाद पति ने घर का दरवाजा बंद किया और थाने पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम के बारे में बताया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आसपास के कुछ लोगों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच आए दिन मारपीट होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार लोगों ने बीच बचाव किया था, लेकिन पति के मन से पत्नी के अनैतिक संबंध की बात नहीं निकल पाई। बताया गया कि बुधवार को पति ने युवक को अपने घर के पास देख लिया था। इसके बाद पति पत्नी में झगड़ा हुआ और पति ने गला दबाकर पत्नी की जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed