फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Husband killed wife for dowry in harpur budhat Gorakhpur

गोरखपुर: दहेज के लिए पति ने ही सिर पर प्रहार कर की थी महिला की हत्या!

Tue, 05 Jan 2021 07:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Jan 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Husband killed wife for dowry in harpur budhat Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

गोरखपुर के हरपुर बुदहट इलाके के बिगही गांव निवासी दीपिका यादव (30) की हत्या के मामले में पुलिस पति प्रमोद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रमोद ने ही दहेज के लिए सिर पर प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर पर भारी वस्तु के प्रहार से मौत की बात सामने आई है।

विज्ञापन


पुलिस ने दीपिका के भाई अरविंद यादव की तहरीर पर दहेज हत्या, शव छिपाने व साजिश रचने के आरोप में पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब प्रमोद से यह जानकारी जुटा रही है कि उसने कब, कैसे और किसके सहयोग से घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बिगही गांव निवासी दीपिका का शव बीते रविवार को गांव के ही तालाब में मिला था। भाई बेलघाट के धमचिया निवासी अरविंद ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में भारी वस्तु से प्रहार कर मौत की वजह सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पति ने दहेज के लिए सिर पर प्रहार कर हत्या करने की बात कबूल कर ली है।

इस संबंध में थानेदार प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित से और जानकारियां जुटाईं जा रही हैं।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.comअमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed