{"_id":"683fd5d08390a1b8a40c85be","slug":"husband-killed-his-wife-by-slitting-her-throat-in-gorakhpur-2025-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी की गला काटकर हत्या, थाने पहुंचकर बोला कातिल पति- मैंने उसे मार डाला, मुझे गिरफ्तार कर लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी की गला काटकर हत्या, थाने पहुंचकर बोला कातिल पति- मैंने उसे मार डाला, मुझे गिरफ्तार कर लो
Wed, 04 Jun 2025 10:45 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 04 Jun 2025 10:45 AM IST
सार
सहजनवां थाना क्षेत्र के बाहीलपार निवासी अंगद शर्मा का गांव की युवती नेहा से प्रेम प्रसंग था। दोनों में प्यार परवान चढ़ने के बाद करीब दो वर्ष पूर्व रजिस्टर्ड शादी कर ली। करीब दो महीना पहले अंगद ने सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नं-9 पिपरा में बुद्धिराम के मकान में प्रथम तल पर किराए का कमरा लिया और रहने लगे।
विज्ञापन
हत्या के बाद घर के बाहर जुटी भीड़, मृतक नेहा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नगर पंचायत के वार्ड नं- 9 पिपरा में सोते समय पति ने अपनी पत्नी की गर्दन काट कर निर्मम हत्या कर दी। शोर सुन आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपित फरार हो गया। मृतिका की पहचान बाहीलपार निवासी 25 वर्षीय नेहा पत्नी अंगद शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
सहजनवां थाना क्षेत्र के बाहीलपार निवासी अंगद शर्मा का गांव की युवती नेहा से प्रेम प्रसंग चलता था। दोनों में प्यार परवान चढ़ने के बाद करीब दो वर्ष पूर्व रजिस्टर्ड शादी कर ली। करीब दो महीना पहले अंगद ने सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नं-9 पिपरा में बुद्धिराम के मकान में प्रथम तल पर किराए का कमरा लिया और रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन बाद पति अंगद शर्मा पेंट पालिश करने के लिए बाहर चला गया और नेहा किराए के कमरे में अकेली रहती थी। करीब बीस दिन पहले अंगद शर्मा सहजनवां आ गया और पति पत्नी साथ रहने लगे। बुधवार की सुबह करीब छह बजे के करीब आसपास के लोगों ने नेहा के चीखने की आवाज सुनी तो कमरे पर पहुंचे।
नेहा का गर्दन कटा हुआ था काफी खून पसरा था। जबतक लोग कुछ समझ पाते नेहा ने दम तोड़ दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। एसओ महेश चौबे ने बताया कि अभी जांच की जा रही है। मृतिका के स्वजनों को बुलाया गया है।