फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   husband hit wife head with hammer in Gorakhpur

मेहमानों के सामने दिखाई हैवानियत: सिरफिरे ने पत्नी के सिर पर मारा हथौड़ा, हालत गंभीर

Wed, 14 Jun 2023 01:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो चौरीचौरा।
अमर उजाला ब्यूरो चौरीचौरा। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Jun 2023 01:59 PM IST
सार

रानी का अपने पति शादाब से मंगलवार की रात किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस दौरान घर में कई मेहमान आए हुए थे। उनके बीच में ही शादाब ने फटकारा और पत्नी को कमरे में बंद कर पीटने लगा। इस दौरान उसने हथौड़ी से हमला किया।
 

विज्ञापन
husband hit wife head with hammer in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में चौरीचौरा क्षेत्र के सथरी गांव में मंगलवार की रात सिरफिरे युवक ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। घायल महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना के बाद सूचना पर पहुंची आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सथरी गांव में शादाब खान का पत्नी रानी (25) से मंगलवार की रात किसी बात पर विवाद हो गया। घर पर कार्यक्रम होने की वजह से कई रिश्तेदार भी आए थे इसी बीच अचानक शादाब हमलावर हो गया और पत्नी को कमरे में बंद कर पीटने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान उसने पत्नी के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। कमरे में मारपीट की आवाज सुनकर रिश्तेदार भी पहुंच गए तो आरोपी वहां से फरार हो गया। रिश्तेदार घायल महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गर्म थपेड़ों-तपिश से गरीब-अमीर सबकी आफत, आज बूंदाबांदी दे सकती है राहत

घायल रानी ने बताया कि उसके पति ने सिर पर हथौड़ा मारकर लहूलुहान कर दिया है। चेहरे पर भी चोटें आईं हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति हर दिन कमरा बंद करके उसकी पिटाई करता है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस गई थी, मामले की छानबीन की जा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed