फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Husband gave talaq on mobile from Mumbai, woman committed suicide in Gorakhpur

UP: बहस हुई... मुंबई से पति ने मोबाइल पर दिया तीन तलाक, सानिया ने की खुदकुशी; जानें पूरा मामला

Wed, 30 Apr 2025 01:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Apr 2025 01:11 PM IST
सार

गोरखपुर में एक महिला ने खुदकुशी कर ली। महिला को उसके पति ने फोन पर तलाक दिया था। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Husband gave talaq on mobile from Mumbai, woman committed suicide in Gorakhpur
पति ने दिया तलाक, पत्नी ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई से पति ने मोबाइल फोन पर बात करते हुए पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इससे नाराज पत्नी ने सोमवार रात खुदकुशी कर ली। चौरीचौरा के वार्ड संख्या तीन के निवासी नसरुद्दीन ने बड़ी बेटी सानिया (24) की शादी मुंबई में रहने वाले सलाउद्दीन रंगरेज से की थी। 
विज्ञापन


पति से विवाद के बाद से सानिया पिता के घर पर रह रही थी। उधर, चौरीचौरा पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा के नसरुद्दीन ने बेटी सानिया की शादी सात अगस्त 2023 को मुंबई के अली अहमद के बेटे सलाउद्दीन रंगरेज से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सानिया के पति समेत ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल वालों की इन हरकतों से तंग आकर सानिया बीते शुक्रवार को मायके अपनी मां के पास चली आई। सानिया की मां आशिया का आरोप है कि बेटी के यहां आने के बाद उसके पति का फोन आया था। 

दोनों में बहस के बाद दामाद ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद मां, बेटी सानिया के साथ चौरीचौरा थाने पहुंचीं और पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेने से इन्कार कर दिया। 

 

कहा कि मामला मुंबई का है। इसके बाद मां -बेटी घर लौट आईं। सोमवार देर रात रात सानिया कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर लटक गई। परिजन उसे मुंडेरा बाजार स्थित सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन, परिजन एम्स लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed