{"_id":"6023d1c50eb2346f0f34f30a","slug":"husband-fight-with-wife-lover-in-hospital-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अस्पताल में प्रेमी के साथ पत्नी को देख भड़का पति, जमकर की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अस्पताल में प्रेमी के साथ पत्नी को देख भड़का पति, जमकर की हाथापाई
Wed, 10 Feb 2021 05:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 Feb 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां सलेमपुर सीएचसी में एक विवाहिता अपने प्रेमी से बात कर रही थी। इसी बीच विवाहिता का पति अस्पताल आ धमका।
विज्ञापन
पत्नी के प्रेमी के साथ बात करता देख भड़क गया और हंगामा करते हुए प्रेमी से हाथापाई शुरू कर दी। अस्पताल पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के एक विवाहिता बुधवार को इलाज कराने के नाम पर घर से सीएचसी के लिए निकली। जहां वह इलाज कराने के बजाय अपने प्रेमी के साथ मिल रही थी।
विज्ञापन
संदेह होने पर उसका पति बिना उसे जानकारी दिए अचानक सीएचसी आ पहुंचा। जहां देखा कि उसकी पत्नी एक दूसरे व्यक्ति से बात कर रही है। इसको लेकर कहासुनी के बाद वह हंगामा करते हुए हाथापाई शुरू कर दी।
मामला बढ़ता देख ड्यूटी में तैनात होम गार्ड के जवानों ने बीच बचाव कर मामला को शांत कराया। वहीं प्रेमी मौका देख फरार हो गया।